advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव : बस्ती में बोले कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी-दुरुस्त हुई कानून व्यवस्था, प्रदेश में आने लगा निवेश

बस्ती में बोले कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी-दुरुस्त हुई कानून व्यवस्था, प्रदेश में आने लगा निवेश
UPT | बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन का आयोजन।

May 06, 2024 01:45

कैबिनेट मंत्री नंदी ने आगे कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया की देश में एक भी व्यक्ति भूखा न रहे, इसी के चलते गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ा दिया गया है। इसके इतर पीएम मोदी के नेतृत्व में आज आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाती है।

May 06, 2024 01:45

Short Highlights
  • बस्ती में महादेवा विधानसभा क्षेत्र में नन्दी ने बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को किया संबोधित
  • जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब भारत विरोधी तत्वों का हो रहा ध्रुवीकरण
Basti News : बस्ती लोकसभा क्षेत्र के महादेवा विधानसभा क्षेत्र के बोकनार में रविवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि देश में चार सौ पार के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार बनने जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा की आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है, जिससे प्रदेश में निवेश भी आया है।

आतंकवाद के खिलाफ मोदी ने की प्रभावी कार्रवाई
कैबिनेट मंत्री नंदी ने आगे कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया की देश में एक भी व्यक्ति भूखा न रहे, इसी के चलते गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ा दिया गया है। इसके इतर पीएम मोदी के नेतृत्व में आज आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाती है। कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। राम मंदिर और धारा 370 इसके उदाहरण हैं। हमारा भारत दुनिया की नजरों में कमजोर भारत नहीं रहा है। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन, अगर कोई हमें छेड़ता है तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। उज्जवला योजना के तहत घर-घर सिलेंडर पहुंचा दिए हैं, साथ ही गांव में बिजली देने का काम किया है, आगे आने वाले समय में एक भी ऐसे परिवार नहीं बचेगा, जिसके पास अपनी छत नहीं होगी। सबको पक्का घर मिलेगा।

भारत विरोधी तत्वों का हो रहा ध्रुवीकरण
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा 2024 का चुनाव देश-दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र है, साथ ही कौतूहल और आश्चर्य का विषय भी। कौतुहल और आश्चर्य इस बात का विषय लेकर है कि विरोध उस हद तक जा चुका है कि भारत विरोधी तत्वों का ध्रुवीकरण हो रहा है। पूरी लड़ाई राष्ट्र सापेक्ष और राष्ट्र निरपेक्ष के बीच सिमटती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्ष तक वह आस्था में खलल नहीं डाल पाए। इन परिस्थितियों में भाजपा के प्रत्येक बूथ अध्यक्ष का दायित्व बनता है कि वह प्रधानमंत्री मोदी के उस संकल्प के साथ जुड़े जिस संकल्प के साथ मोदी ने कहा था बूथ जीता तो चुनाव जीता।

यह रहे सम्मेलन में मौजूद
सम्मेलन में लोकसभा प्रभारी सेतभान राय, पूर्व विधायक रवि सोनकर, केडी चौधरी, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र गौड़, अश्वनी उपाध्याय, संयोजक महेश सोनकर, राम चरन चौधरी, अमृत कुमार वर्मा, मण्डल, दिलीप पाण्डेय, अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, दुर्गेश अग्रहरी, विवेकानन्द शुक्ल, प्रेम प्रकाश चौधरी, परमानन्द सिंह, अमरेश पाण्डेय, रघुनाथ सिंह, अनुराग पाल राजन, चन्द्रशेखर मुन्ना, अवधेश सिंह, अनुराग शुक्ल, सियाराम वर्मा, बाल कृष्ण त्रिपाठी, विष्णु शुक्ल, जगदीश शुक्ल, नरेन्द्र सिंह, मोहन्ती दुबे, पंकज शुक्ल, दीपक सोनी, नीरज पाण्डेय, अश्वनी श्रीवास्तव सहित बूथ अध्यक्ष शक्ति केन्द्र संयोजक प्रभारी व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read

बस्ती में पुलिस व उड़नदस्ते ने जब्त किए 1,79,750 रुपये

19 May 2024 06:07 PM

बस्ती लोकसभा चुनाव : बस्ती में पुलिस व उड़नदस्ते ने जब्त किए 1,79,750 रुपये

चालक अंकित वर्मा निवासी मुरौवा थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी एवं सहकर्मी रामकरन निवासी मझरिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती कोई कागजात नहीं दिखा सके। वह दोनों इधर उधर की बात करने लगे, कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। और पढ़ें