बांदा की बेटी नेहा का सपना पूरा : इस भोजपुरी फिल्म में मिला बड़ा रोल, काजल रघवानी के साथ करेंगी काम

इस भोजपुरी फिल्म में मिला बड़ा रोल, काजल रघवानी के साथ करेंगी काम
UPT | काजल राघवानी के साथ फिल्म में काम करेंगी बांदा की नेहा कश्यप

Sep 16, 2024 17:33

नेहा को प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री काजल रघवानी के साथ एक फिल्म में काम करने का मौका मिला है, जिसमें वो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं...

Sep 16, 2024 17:33

Banda News : बांदा की रहने वाली नेहा कश्यप को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का बड़ा अवसर मिला है। नेहा को प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री काजल रघवानी के साथ एक फिल्म में काम करने का मौका मिला है, जिसमें वो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह उनके करियर की पहली भोजपुरी फिल्म है, जिसमें उन्हें बड़ा रोल मिला है और वे इस मौके को लेकर काफी उत्साहित हैं।

इस फिल्म में मिला काम करने का मौका
दरअसल, भोजपुरी फिल्म "भौजी" में नेहा कश्यप ने काजल रघवानी की बहन का किरदार निभाया है। नेहा ने इस बारे में बताया कि उन्हें इस भूमिका को निभाने में बहुत खुशी महसूस हो रही है। इस फिल्म के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है और यह उनके लिए एक नई शुरुआत है। फिल्म की शूटिंग प्रतापगढ़ जिले में हो रही है और वहां का काम अभी भी जारी है।

मेहनत का लगन के बूते मिला मौका
फिल्म "भौजी" का निर्देशन मंजू सर कर रहे हैं, जबकि पार्थ सह-निर्देशक हैं। नेहा ने खुलासा किया कि उनके एक्टिंग और काम के प्रति लगन को देखकर पार्थ सर ने उन्हें इस फिल्म में कास्ट किया। यह उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है कि उन्हें इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया। नेहा, बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र के सेंट मेरी ज्योति नगर की निवासी हैं।

सपना हुआ पूरा
नेहा कश्यप ने बताया कि उनका सपना अब पूरा हो गया है और वह इस फिल्म के लिए पार्थ सर का आभार व्यक्त करती हैं। वे अपनी मेहनत और लगन के बल पर कई और फिल्मों में काम करने का इरादा रखती हैं और बांदा जिले का नाम रोशन करना चाहती हैं। उनका मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत है और वे भविष्य में भी सफलता की ऊंचाइयों को छुएंगी।

Also Read

तटवर्ती दर्जनों गांवों में सैकड़ों बीघे की फसलें हुई बर्बाद, किसान परेशान

18 Sep 2024 07:13 PM

हमीरपुर Hamirpur News : तटवर्ती दर्जनों गांवों में सैकड़ों बीघे की फसलें हुई बर्बाद, किसान परेशान

हमीरपुर जिले में बाढ़ और बारिश ने इस बार किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लगातार भारी बारिश और यमुना, बेतवा नदियों के उफनाने... और पढ़ें