योगी के मंत्री ने गिनाया सोनिया गांधी के पांच काम  : स्वतंत्र देव सिंह ने कहा - पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने किए 5 महत्वपूर्ण कार्य

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा - पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने किए 5 महत्वपूर्ण कार्य
UPT | स्वतंत्र देव सिंह

Apr 24, 2024 22:13

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में 10 साल रही तो उन्होंने पांच महत्वपूर्ण कार्य किए। पहले सरकार बनते ही शंकराचार्य की गिरफ्तारी कराई, रामसेतु और राम को नकार दिया।

Apr 24, 2024 22:13

Short Highlights
  • चाय बेचने वाले के बेटे ने धारा 370 हटाई : स्वतंत्र देव
  • सोनिया गांधी की सरकार ने मुस्लिम आतंकवाद को हिंदू आतंकवाद से जोड़ा

 

Banda News : लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी जंग तेज हो गई है। अलग-अलग पार्टियों के नेता एक दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोनिया गांधी पर तीखी टिप्पणी की है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2004 में सरकार बनने के बाद सोनिया गांधी ने पांच महत्वपूर्ण काम किए। इसके साथ ही उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के नारे को भी दोहराया जिसमें उन्होंने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में 10 साल रही तो उन्होंने पांच महत्वपूर्ण कार्य किए। पहले सरकार बनते ही शंकराचार्य की गिरफ्तारी कराई, रामसेतु और राम को नकार दिया। आतंकवाद का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में मुस्लिम आतंकवाद को हिंदू आतंकवाद से जोड़ा गया।

चाय बेचने वाले के बेटे ने धारा 370 हटाई - स्वतंत्र देव
सभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चाय बेचने वाले के बेटे ने धारा 370 हटाई। लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराया। यह देश के लिए एक गर्व की बात है। आज किसी भी देश का राष्ट्रपति हमारे संस्कृति की ओर देखता है। साथ ही अगर वो हमारे देश में आते हैं तो हमारे मंदिर जाते है। इससे बढ़िया बात क्या हो सकती है।

सोनिया गांधी पर हमला करते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जब उनकी सरकार थी तो मंदिरों में टीका लगाकर जाना लोगों ने छोड़ दिया था। यहां तक कि ऑफिस में टीका लगाकर जाने में भी लोग डरते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। पहले से माहौल बिलकुल बदल गया है।

Also Read

राजस्थान में कटा 10 लाख का चालान, फिटनेस कराने गया तो मालिक हैरान...

27 Sep 2024 06:03 PM

महोबा 6 महीने से महोबा में खड़ा था ट्रक : राजस्थान में कटा 10 लाख का चालान, फिटनेस कराने गया तो मालिक हैरान...

यूपी के महोबा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। महोबा में पिछले छह महीने से खड़े ट्रक का राजस्थान में चालान कटा है। ट्रक मालिक को राजस्थान के खनन माफियाओं ने लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया... और पढ़ें