अभिनव अरोड़ा पर स्वामी रामभद्राचार्य का बयान : कहा- बहुत मूर्ख लड़का है...

कहा- बहुत मूर्ख लड़का है...
UPT | स्वामी रामभद्राचार्य व अभिनव अरोड़ा

Oct 27, 2024 11:48

हाल ही में एक धार्मिक कार्यक्रम में बाल संत के रूप में चर्चित 10 वर्षीय अभिनव अरोड़ा को मंच से उतारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...

Oct 27, 2024 11:48

Chitrakoot News : हाल ही में एक धार्मिक कार्यक्रम में बाल संत के रूप में चर्चित 10 वर्षीय अभिनव अरोड़ा को मंच से उतारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना पर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया में अभिनव के व्यवहार पर नाराजगी जताई और उसे "मूर्ख लड़का" कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अभिनव के भगवान श्रीकृष्ण के साथ पढ़ने के दावे को अनुचित बताया और कहा कि इस तरह के बयानों का कोई आधार नहीं है।

क्या है मामला 
एक धार्मिक सभा में अभिनव मंच पर आकर ताली बजाते हुए जोर से राम नाम का जयकारा लगाने लगे। स्वामी रामभद्राचार्य को ये असंयमित बर्ताव पसंद नहीं आया और उन्होंने सेवादारों को उसे मंच से नीचे उतारने का निर्देश दिया। रामभद्राचार्य का कहना था कि सभा की मर्यादा को बनाए रखना जरूरी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें सोशल मीडिया पर इन दिनों 10 साल के अभिनव अरोड़ा के खूब वीडियो वायरल होते रहते रहते हैं। कोई उन्हें फ्रॉड कहता है तो कोई कहता है माता-पिता ने फर्जी बाबा बनाया है। वहीं कोई वाकई में इस बच्चे को संत मानता है। अलग-अलग लोगों की धारणाएं भी अलग हैं। 

वृंदावन में भी लगाई थी डांट
स्वामी रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा के बारे में बात करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कहा कि "बहुत मूर्ख लड़का है, वो कहता है कि श्री कृष्ण भगवान उसके साथ पढ़ते हैं। भगवान कृष्ण उसके साथ पढ़ेंगे क्या मैंने तो वृंदावन में भी उसको बहुत डांटा था। एक धार्मिक कार्यक्रम में स्वामी रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा के बर्ताव से नाराज होकर उसे स्टेज से नीचे उतार दिया था

Also Read

सीएम बनने के बाद मोहन यादव की पहली कामदगिरि यात्रा, भगवान राम की तपोभूमि पर की परिक्रमा

27 Oct 2024 12:23 PM

चित्रकूट Chitrakoot News : सीएम बनने के बाद मोहन यादव की पहली कामदगिरि यात्रा, भगवान राम की तपोभूमि पर की परिक्रमा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ चित्रकूट में भगवान श्रीराम की तपोस्थली पर प्राचीन मुखारविंद कामदगिरि का पूजन-अर्चन किया और पांच कोसी परिक्रमा की शुरुआत की... और पढ़ें