चित्रकूट में सपा छात्र सभा का प्रदर्शन : बेरोजगारी, शिक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

बेरोजगारी, शिक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
UPT | सपा छात्र सभा का प्रदर्शन

Sep 25, 2024 17:51

चित्रकूट प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा प्रणाली में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजवादी छात्र सभा ने एक बार फिर अपना आक्रोश जाहिर किया। चित्रकूट में सपा कार्यालय से छात्र सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला।

Sep 25, 2024 17:51

Short Highlights
  • प्रदेश भर में सपा छात्र सभा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • सपा कार्यालय से छात्र सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला
  • राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Chitrakoot News : चित्रकूट प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा प्रणाली में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजवादी छात्र सभा ने एक बार फिर अपना आक्रोश जाहिर किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में, प्रदेश भर में सपा छात्र सभा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

सपा छात्र सभा का आक्रोश रैली
आज चित्रकूट में सपा कार्यालय से छात्र सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। यह मार्च धनुष चौराहा होते हुए तहसील तक पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिला अधिकारी (एसडीएम) को सौंपा। 

प्रदर्शन के दौरान सरकार पर निशाना
प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है, जबकि शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार ने सभी व्यवस्थाओं को जकड़ रखा है। कार्यकर्ताओं ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) न मिलने और हाल ही में हुए एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए उसकी निष्पक्ष जांच की मांग की।

समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा। 

प्रदर्शन में मुख्य मांगे-
1. बढ़ती बेरोजगारी पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
2. शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए।
3. भ्रष्टाचार पर सख्ती से कार्रवाई हो।
4. किसानों को MSP का लाभ दिया जाए।
5. फर्जी एनकाउंटर की जांच कराई जाए।
 

राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन सौंपने के बाद छात्र सभा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया, तो प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।

Also Read

किसानों का दलहनी फसलों से हो रहा मोहभंग, जानिए क्या है कारण… 

26 Sep 2024 06:10 PM

हमीरपुर Hamirpur News :  किसानों का दलहनी फसलों से हो रहा मोहभंग, जानिए क्या है कारण… 

बुंदेलखंड क्षेत्र जो दाल का कटोरा कहा जाता था, यानी पूरे प्रदेश में अकेला दाल की आपूर्ति करने वाला बुंदेलखंड के किसानों का दलहनी फसलों से पूरी तरह मोहभंग होकर पूरा ध्यान... और पढ़ें