advertisements
advertisements

Chitrakoot news : भाजपा के पूर्व सांसद ने कहा वर्तमान भाजपा सांसद के कार्यकाल में हुई लूट खसोट, चंगू मंगू बिगाड़ रहे खेल

भाजपा के पूर्व सांसद ने कहा वर्तमान भाजपा सांसद के कार्यकाल में हुई लूट खसोट, चंगू मंगू बिगाड़ रहे खेल
फ़ाइल फोटो |

May 03, 2024 15:49

बांदा चित्रकूट लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसद आरके सिंह पटेल को जब से दोबारा प्रत्याशी घोषित किया है। तब से पार्टी के अंदर खाने में असंतोष बढ़ गया। भाजपा के पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र ने आर के सिंह पटेल का खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है..

May 03, 2024 15:49

Chitrakoot news : बांदा चित्रकूट लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसद आरके सिंह पटेल को जब से दोबारा प्रत्याशी घोषित किया है। तब से पार्टी के अंदर खाने में असंतोष बढ़ गया। भाजपा के पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र ने आर के सिंह पटेल का खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है।उन्होंने कहा कि 2019 के बाद सांसद आरके सिंह पटेल बने और चित्रकूट बांदा जिले में जमकर लूट घसूट हुई। पूर्व सांसद ने जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह संसद के दो चंगू मंगू हैं।वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने भी सजातीय प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है, जिससे सपा प्रत्याशी को बदलने की अटकलें लगाई जा रही थी। दोनों में से किसी एक प्रत्याशी को बदलने की सोशल मीडिया में चर्चा गर्म थी। लेकिन प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। शिव शंकर पटेल ने अपनी पत्नी कृष्णा देवी को सपा का उम्मीदवार बनाकर मैदान पर उतारा है।

बांदा चित्रकूट संसदीय सीट पर कुर्मी और ब्राह्मण प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होता आया है। इस बार चुनाव के पहले से इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि बीजेपी वर्तमान सांसद का टिकट काटकर किसी ब्राह्मण चेहरे को चुनाव मैदान में उतारेगी। हालांकि पार्टी हाई कमान ने एक बार फिर से आरके सिंह पटेल पर भरोसा जताया है। वहीं उनके प्रत्याशी घोषित होते ही पार्टी के ब्राह्मण खेमे में असंतोष बढ़ गया है।ब्राह्मण खेमे से पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, आनंद शुक्ला, भैरव प्रसाद मिश्रा, अमिता बाजपेई जैसे कद्दावर नेता टिकट के लाइन में लगे थे। इनकी बड़ी-बड़ी होल्डिंग कई महीने से शहर के सार्वजनिक स्थानों पर नजर आ रही थी। लेकिन पार्टी ने इन सभी प्रत्याशियों को दरकिनार कर आर के पटेल को एक बार फिर मौका दिया है।

Also Read

नशे में धुत युवक ने रिहायशी मकान में लगाई आग, लाखों का नुकसान

20 May 2024 01:13 AM

हमीरपुर Hamirpur News : नशे में धुत युवक ने रिहायशी मकान में लगाई आग, लाखों का नुकसान

शराब के नशे में धुत एक युवक ने परिजनों से विवाद करने के उपरांत रिहायशी मकान में आग लगा दी और फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने... और पढ़ें