advertisements
advertisements

चित्रकूट में लव जिहाद : शादी का झांसा देकर सगे भाइयों ने युवती का किया शारीरिक शोषण, जान से मारने की दे रहे धमकी

शादी का झांसा देकर सगे भाइयों ने युवती का किया शारीरिक शोषण, जान से मारने की दे रहे धमकी
UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

May 07, 2024 20:21

एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि वह वर्ष 2022 में गर्ल्स कॉलेज में कक्षा-10 की छात्रा थी। अब्दुल रहमान निवासी चौगलिया तरौंहा कर्वी लगातार मंदिर व कॉलेज जाते समय उसका पीछा करता था।

May 07, 2024 20:21

Chitrakoot News : चित्रकूट मुख्यालय कर्वी से सटे तरौंहा में रहने वाले दो सगे भाई लगातार दो वर्ष तक एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करते रहे। जान से मारने व परिवार को बर्बाद करने की धमकी देकर युवती पर दबाव बनाकर रोजा रखवाया। छोटे भाई ने पूना ले जाकर युवती के बाल भी काट दिए। दोनों भाइयों के शोषण की शिकार युवती ने पुलिस के सामने पहुंचकर जब घटना बयां की तो तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों समेत तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

क्या है पूरा मामला
एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि वह वर्ष 2022 में गर्ल्स कॉलेज में कक्षा-10 की छात्रा थी। अब्दुल रहमान निवासी चौगलिया तरौंहा कर्वी लगातार मंदिर व कॉलेज जाते समय उसका पीछा करता था। दोस्ती व बात करने के लिए दबाव बनाता था। मना करने पर धमकी देता था। बदनामी के डर की वजह से उसने घरवालों को नहीं बताया। धमकी देकर एक बार उसने अपने घर पर बुलाया और शारीरिक शोषण किया। कुछ दिनों बाद अब्दुल रहमान की शादी हो गई।

दबाव में युवती को रखवाया रोजा
इसके बाद उसके छोटे भाई इरफान उर्फ छोटू ने उसका पीछा किया और कहा कि तुम्हारे व बड़े भाई के रिश्ते को वह जानता है। बदनाम करने की धमकी देकर उसने दोस्ती की बात कहकर लगातार पीछा करता रहा। बर्बाद करने की धमकी देने से वह डर गई। भाइयों पर कोई जानलेवा हमला न हो जाए, इस कारण वह उससे मिलने गई तो उसने उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद वह अक्सर उसे बुलाता रहा। मना करने पर उसने शादी का झांसा दिया और अपने भाभी रुकसार पत्नी रहमान खान से उसकी बात कराई। उसकी भाभी ने उसे मुस्लिम बनाने के लिए प्रेरित किया और बोली पहले मुस्लिम बन जाओ तो तुम्हारी शादी हो जाएगी। इरफान के दबाव बनाने पर उसने रोजा भी रखा। बीते 30 मार्च को साजिशन घर से मिलने के बहाने बुलाया और अपने साथ पूना ले गया।

पुलिस से सुरक्षा की मांग की
जबरदस्ती मजार को जाने लगा और बुरका पहनने से इंकार करने पर उसके बाल काट दिए। फिर कर्वी जाने वाली ट्रेन से उसे वापस भेज दिया। घरवालों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। युवती ने खुद के साथ ही परिजनों के जानमाल की सुरक्षा की मांग भी की है। प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर सगे भाइयों और बड़े भाई की पत्नी के खिलाफ धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि मामला 2022 से चल रहा है। उस दौरान लड़की नाबालिग थी। जिससे विवेचना के दौरान बड़े भाई पर पास्को समेत कई धाराएं बढ़ाई जाएंगी। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Also Read

नशे में धुत युवक ने रिहायशी मकान में लगाई आग, लाखों का नुकसान

20 May 2024 01:13 AM

हमीरपुर Hamirpur News : नशे में धुत युवक ने रिहायशी मकान में लगाई आग, लाखों का नुकसान

शराब के नशे में धुत एक युवक ने परिजनों से विवाद करने के उपरांत रिहायशी मकान में आग लगा दी और फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने... और पढ़ें