चित्रकूट पहुंचे श्रम राज्य मंत्री मनोहर लाल : कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण, गाय को माल्यार्पण कर गुड़ खिलाया

कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण, गाय को माल्यार्पण कर गुड़ खिलाया
UPT | चित्रकूट पहुंचे श्रम राज्य मंत्री मनोहर लाल

Oct 24, 2024 19:56

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्यमंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मुन्नू कोरी) ने आज नगर पालिका परिषद कर्वी द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया।

Oct 24, 2024 19:56

Chitrakoot News : उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्यमंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मुन्नू कोरी) ने आज नगर पालिका परिषद कर्वी द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गोवंशों के लिए पेयजल, भूसा और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने गौ पूजन किया, गाय को माल्यार्पण कर गुड़ खिलाया।

595 गोवंशों का हो रहा संरक्षण
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी श्री लाल जी यादव ने जानकारी दी कि गौशाला में 595 गोवंश संरक्षित हैं। प्रभारी मंत्री ने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि नियमित अंतराल पर गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी गोवंश बीमार न हो। उन्होंने गोवंशों के उचित भरण-पोषण के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

कई गणमान्य रहे उपस्थित
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष लव कुश चतुर्वेदी, पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल, जिला सहकारी बैंक बांदा-चित्रकूट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका परिषद कर्वी के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Also Read

रेलवे ट्रैक के किनारे खून से लथपथ मिली नर्स, गैंगरेप की आशंका, जानें पूरा मामला...

26 Oct 2024 02:25 PM

चित्रकूट Chitrakoot News : रेलवे ट्रैक के किनारे खून से लथपथ मिली नर्स, गैंगरेप की आशंका, जानें पूरा मामला...

चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र में एक नर्स के साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई है। घर से ड्यूटी के लिए निकली नर्स रेलवे ट्रैक के किनारे खून से लथपथ हालत में मिली। नर्स के हाथ-पैर बंधे थे। उसके साथ गैंगरेप की आशंका जताई जा रही... और पढ़ें