सीएम योगी की रैली : केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- 'हाथ में झाड़ू लिया पर अन्ना हजारे के सपने पर पानी फेरा'

केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- 'हाथ में झाड़ू लिया पर अन्ना हजारे के सपने पर पानी फेरा'
UPT | हमीरपुर में सीएम योगी की रैली

May 16, 2024 17:27

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचे। हमीरपुर की तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

May 16, 2024 17:27

Hamirpur News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचे। हमीरपुर की तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह रामकेश निषाद और पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के कहने पर हमीरपुर आए। वह कौशाम्बी में जनसभा करके सीधे तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे।

'हर सड़क को दो और चार लेन से जोड़ा जाएगा'
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 वर्ष पहले के और आज के बुंदेलखंड में जमीन आसमान का अंतर है। दस वर्ष पहले यहां माफियों का राज था। भूमाफिया, जंगल माफिया, खनन माफिया और डकैतों का आतंक था। इन माफियों की संरक्षक सपा और कांग्रेस है। यही पार्टियां इनको जनप्रतिनिधि चुनकर भेजती थी। फिर यहीं लोग जनता का खून चूसते थे। बुंदेलखंड में यहीं लोग आंतक फैलाते थे। अब बुंदेलखंड में हर घर में नल होगा। कनेक्टिविटी के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ हर सड़क को दो और चार लेन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। बुंदेलखंड के पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। डिफेंस कॉरिडोर झांसी से लेकर चित्रकूट तक ऐसा बनाया जाएगा कि हर तोप पर मेड इन झांसी, चित्रकूट और बांदा लिखा जाएगा। यहां का बना प्रोडेक्ट देश की रक्षा भी करेगा और दुश्मन के छक्के भी छुड़ाएगा।

केजरीवाल की बुद्धि भी भ्रम में पड़ गई
योगी आदित्यनाथ ने कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बुद्धि भी भ्रम में पड़ गई है। जेल में जाकर उन्हें ये लगता है कि अब जेल के बाहर कभी नहीं आना है। अब उन्हें मुख्यमंत्री पद का इतना लालच हो गया है कि वे अपनी बात को मुझसे जोड़कर कह रहे हैं। जेल जाने का आपका अनुभव दिल्ली वासियों के लिए तो बड़ा सुखद है क्योंकि आपने हाथ में झाड़ू तो लिया लेकिन आपने अन्ना हजारे जी के सपने पर पानी फेरने का काम जरूर किया है। अन्ना हजारे ने जिस कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था, उस कांग्रेस को आपने गले का हार बनाकर आज जो पाप कर रहे हैं, अन्ना हजारे कभी आपको माफ नहीं कर सकते हैं। दूसरा कार्य आप सत्ता में पहुंचे। अपने आसपास आपने भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा कर लिया। अन्ना हजारे की आत्मा दुखी होती है। आपके जल में रहने से दिल्लीवासियों की खांसी बंद थी। अब फिर बाहर आ गए हैं अब उनको खांसने पर मजबूर कर देंगे।
मोदी की गारंटी के कारण परिवर्तन
सीएम योगी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है जो हमने बदलते भारत को देखा है। 80 करोड़ गरीब मुफ्त राशन की सुविधा प्राप्त कर रहा है। 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख की स्वास्थ्य बीमा मिल रही है। 50 करोड़ गरीबों के जनधन खाते खुले हैं। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि लाभ प्राप्त हुई है। 10 करोड़ लोगों के घर में उज्जवला योजना का एक-एक सिलेंडर घर पहुंच गया है। 4 करोड़ गरीबों के मकान बन गए। यह सब परिवर्तन और लाभ मोदी की गारंटी के कारण हो रहा है।

Also Read

श्रद्धालुओं के उमड़ने से रेलवे गेट में लगा जाम,  ट्रेन को रोकना पड़ा, जानें फिर...

2 Jul 2024 10:22 PM

हमीरपुर Hamirpur News : श्रद्धालुओं के उमड़ने से रेलवे गेट में लगा जाम, ट्रेन को रोकना पड़ा, जानें फिर...

बजरंगबली मंदिर में मंगलवार को दर्शन पूजन के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। भारी भीड़ होने के कारण रेलवे के चंद्रपुरवा गेट में जाम लग गया। जाम लगने से कानपुर से चलकर मानिकपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन को गेट के पूर्व ही रोकना पड़ा। और पढ़ें