उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा और यमुना नदियों ने अपने रौद्र रूप को दिखाना शुरू कर दिया है। बेतवा और यमुना नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है।
हमीरपुर में आफत बनकर बरस रही बारिश : खतरे के निशान के करीब नदियां, आस-पास के इलाकों में अलर्ट जारी
Sep 13, 2024 13:07
Sep 13, 2024 13:07
- हमीरपुर में आफत बनकर बरस रही बारिश
- खतरे के निशान के करीब नदियां
- आस-पास के इलाकों में अलर्ट
खतरे के निशान के करीब
हमीरपुर जिले में बहने वाली बेतवा नदी में ललितपुर स्थित माता टीला बांध से 2.85 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, वहीं लहचूरा बांध से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। चंबल क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते 2.50 लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी में आ सकता है। इससे दोनों नदियाँ तूफान पर आ सकती हैं और खतरे के निशान को पार कर सकती हैं।
आस-पास के इलाकों में अलर्ट
मौदहा बांध के अशासिया अभियंता ने बताया कि बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण दोनों नदियों का जलस्तर 5 से 6 मीटर बढ़ने की संभावना है। बेतवा नदी का खतरे का निशान 104.54 मीटर है और यमुना नदी का 103.63 मीटर है। प्रशासन ने तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को नदियों में किसी भी प्रकार की गतिविधि से बचने की सलाह दी गई है। तटीय इलाकों में बाढ़ चौकियों को भी सतर्क किया गया है, इसलिए सावधानी बरतना आवश्यक है।
लगातार बढ़ रहा जलस्तर
केंद्रीय जल आयोग के कार्य सहायक राम सहाय ने बताया कि सुबह 8 बजे तक यमुना का जलस्तर 102.04 सेंटीमीटर और बेतवा का जलस्तर 102.71 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया है। बेतवा नदी 50 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है, जबकि यमुना नदी 32 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है।
Also Read
18 Sep 2024 07:13 PM
हमीरपुर जिले में बाढ़ और बारिश ने इस बार किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लगातार भारी बारिश और यमुना, बेतवा नदियों के उफनाने... और पढ़ें