advertisements
advertisements

Gonda News : मजदूरी करने आए युवक का अधजला शव मिला, गांव में मचा हड़कंप

मजदूरी करने आए युवक का अधजला शव मिला, गांव में मचा हड़कंप
UPT | घटना स्थल

Apr 21, 2024 19:53

गोंडा जनपद में मजदूरी करने आए युवक का अधजला शव मिला है। बताया जा रहा है कि शव सीतापुर के ग्वारी गांव से मजदूरी करने के लिए आए 25 वर्षीय कोयली पुत्र कन्हैया का है...

Apr 21, 2024 19:53

Gonda News : गोंडा जनपद में मजदूरी करने आए युवक का अधजला शव मिला है। बताया जा रहा है कि शव सीतापुर के ग्वारी गांव से मजदूरी करने के लिए आए 25 वर्षीय कोयली पुत्र कन्हैया का है। गोंडा के धुसवा ग्राम पंचायत के बंसवारी गांव में शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

मृतक युवक लेबर का काम करता था
बीती रात शनिवार को सीतापुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से मजदूरी करने आए लोगों में खाने पीने के दौरान आपसी विवाद हुआ था। वहीं रविवार को अधजला शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक लेबर का काम करता था। युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा और पोस्टमार्टम के लिए गोंडा जिला अस्पताल भेजवाया गया है। एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर के उससे पूछताछ की जा रही है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस का बयान
मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि रविवार सुबह 9:00 मनकापुर पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई कि बंसवारी गांव में सड़क के किनारे एक गड्ढे में एक युवक का अधजला शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर मनकापुर कोतवाली पुलिस और उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मृतक की शिनाख्त कोयली पुत्र कन्हैया ग्वांरी जनपद सीतापुर के रूप में हुई है।

Also Read

फर्जी आईडी बनाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दी थी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

20 May 2024 04:48 PM

गोंडा फेसबुक पर टिप्पणी करना पड़ा भारी : फर्जी आईडी बनाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दी थी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोंडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के जरिये चुनावी माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किये गए शैलेंद्र कुमार नामक इस युवक ने... और पढ़ें