Bahraich News : नेपाल-भारत के बीच एसएसबी और कस्टम के विवाद के कारण बंद हुआ आवागमन, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी

नेपाल-भारत के बीच एसएसबी और कस्टम के विवाद के कारण बंद हुआ आवागमन, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
UPT | नेपाल-भारत के बीच बंद हुआ आवागमन

May 28, 2024 18:46

एसएसबी और कस्टम के बीच आपसी विवाद के चलते भारत- नेपाल सीमा पर आज यानी मंगलवार  को रुपईडीहा के पास दोनों देशों के बीच आवागमन बंद हो गया है...

May 28, 2024 18:46

Bahraich News : एसएसबी और कस्टम के बीच आपसी विवाद के चलते भारत- नेपाल सीमा पर आज यानी मंगलवार  को रुपईडीहा के पास दोनों देशों के बीच आवागमन बंद हो गया है। जिसके चलते दोनों देशों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कस्टम ने सुबह से दोनों ओर के बैरियर बंद कर आवागमन रोक रखा है। बताया जा रहा है कि यहां पर भारत, नेपाल मैत्री बसों को लेकर विवाद हुआ है। एसएसबी का कहना है कि भारत नेपाल मैत्री की बसें आईसीपी होकर जाएं लेकिन कस्टम का कहना है कि केवल मालवाहक गाड़ियों के लिए आईसीपी से जाने का आदेश है। दोनों एजेंसियों के आपसी विवाद को लेकर बॉर्डर पर दोनो देशों के यात्री परेशान हो रहे हैं।

लोगों को असुविधा का करना पड़ रहा है सामना
नेपाल और भारत के बीच मैत्री बसों को लेकर एक विवाद उभरा है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही मैत्री बस सेवा वर्तमान में निलंबित है। इस मुद्दे पर दोनों देशों की सरकारों के बीच बातचीत जारी है। वहीं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का कहना है कि भारत-नेपाल मैत्री की बसों को भी आईसीपी से होकर गुजरना चाहिए। दूसरी ओर, सीमा शुल्क विभाग का कहना है कि केवल मालवाहक वाहनों को ही आईसीपी से गुजरने का निर्देश दिया गया है। इन दोनों अधिकारियों के आपसी विवाद के कारण सीमा पर यात्री परेशान हो रहे हैं। यात्रियों को स्पष्ट नहीं है कि उन्हें किस मार्ग से गुजरना चाहिए। ऐसे में उनकी यात्रा बाधित हो रही है और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

बाइक सवारों को भी नहीं जाने दिया
आवागमन बंद होने से नेपाल के लोगों में नाराजगी हुई। भारत नेपाल के बीच आवागमन सामान्य चल रहा है। लेकिन मंगलवार को एकाएक कस्टम के सिपाहियों ने आवागमन रोक दिया। आवागमन रुकने से नेपाल और भारत के वाहनों की कतार लग गई। नेपाल से भारत आ रही एंबुलेंस रुक गई। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आवागमन बंद होने के दौरान बाइक सवारों को भी नहीं जाने दिया गया।

आस्था का केंद्र हैं दोनों स्थल
काठमांडू में भगवान पशुपतिनाथ और बनारस में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। दोनों मंदिरों में नेपाल और भारत के लोग दर्शन-पूजन करने जाते हैं। ये दोनों मंदिर हिंदू धर्मावलंबियों के आस्था के केंद्र हैं।

Also Read

मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर आज यातायात ठप, सभी ट्रेनें रद्द

7 Jul 2024 03:06 PM

बहराइच बहराइच में बारिश का कहर : मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर आज यातायात ठप, सभी ट्रेनें रद्द

रेलवे प्रशासन ने बिछिया-मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड पर चलने वाली सभी मीटर गेज ट्रेनों को आज के लिए रद्द कर दिया है। पलिया कला और भीरा खीरी के बीच रेलवे ट्रैक के नीचे से बहने वाली नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है, जिससे ट्रैक पर पानी भर गया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उ... और पढ़ें