Gonda News : स्वतंत्र देव सिंह का विपक्ष पर हमला, कहा- 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार था, करण भूषण सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील

स्वतंत्र देव सिंह का विपक्ष पर हमला, कहा- 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार था, करण भूषण सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील
UPT | जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

May 17, 2024 19:44

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले 2017 से पहले अपने उत्तर प्रदेश और देश देखा है, भ्रष्टाचार होता था बहन बेटियां घर से निकल...

May 17, 2024 19:44

Gonda News (मनोज कुमार) : खबर गोंडा से है। जहां कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए गए करण भूषण सिंह के समर्थन में तरबगंज विधानसभा में आयोजित विशाल जनसभा कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए करण भूषण सिंह के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार चल रहा था
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले 2017 से पहले अपने उत्तर प्रदेश और देश देखा है, भ्रष्टाचार होता था बहन बेटियां घर से निकल नहीं पाती थी। अब सब सुरक्षित है। वहीं कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सन 2014 से पहले शंकराचार्य की गिरफ्तारी, रामसेतु नहीं है।  देश के अंदर भ्रष्टाचार चल रहा था। सोनिया के शासनकाल में देश में लूट घासोट और शंकराचार्य की गिरफ्तारी होती थी। उत्तर प्रदेश राज्य में 2017 से पहले 5 बजे के बाद कोई घर से निकल नहीं पता था। गुंडागर्दी, व्याप्ति भ्रष्टाचार था। गांव में लाइट नहीं थी।

बसपा जाती तो सपा आती... 
उन्होंने कहा कि मैं कह सकता हूं तरबगंज में रात को बेटी सोने का जेवर पहन कर लखनऊ जा सकती है और सम्मान के साथ सुरक्षित गोंडा वापस लौट के आ सकती है। वहीं अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश जी कभी लोकप्रियता के आधार पर उत्तर प्रदेश में सरकार बने हैं क्या। एक बार बसपा को निपटाया है तो सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बन गए। कभी सपा को निपटा देता है तो बसपा आ जाती है। कभी बसपा जाती है तो सपा आती। दोनों मिलकर जनता को निपटा दिए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया कि कहा कि जब कमल खिलेगा और हम लोग 400 के पर होंगे तो पीओके भारत में आ जाएगा।

Also Read

भेड़ियों और तेंदुओं के आतंक पर केंद्रीय मंत्री बोले-कारणों की पहचान जरूरी, जम्मू-कश्मीर चुनाव पर क्या कहा, आप भी पढ़िए

27 Sep 2024 08:37 PM

गोंडा Gonda News : भेड़ियों और तेंदुओं के आतंक पर केंद्रीय मंत्री बोले-कारणों की पहचान जरूरी, जम्मू-कश्मीर चुनाव पर क्या कहा, आप भी पढ़िए

केंद्रीय राज्यमंत्री का मनकापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बहराइच में भेड़िए और तेंदुए के आतंक पर मंत्री ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बहराइच में जंगल और बस्तियों के बीच का संबंध समझना आवश्यक है। और पढ़ें