गोरखपुर में सीएम योगी : इन जगहों का किया निरीक्षण, बोले- युद्धस्तर पर हो काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

इन जगहों का किया निरीक्षण, बोले- युद्धस्तर पर हो काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
UPT | गोरखपुर में सीएम योगी

Jul 06, 2024 17:47

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को दूसरा दिन है। उन्होंने आज निर्माणाधीन ट्रांसपोर्टनगर/ दाउदपुर फ्लाईओवर और सिक्सलेन मार्ग का मौके पर निरीक्षण किया...

Jul 06, 2024 17:47

Gorakhpur News : गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को दूसरा दिन है। उन्होंने आज निर्माणाधीन ट्रांसपोर्टनगर/ दाउदपुर फ्लाईओवर और सिक्सलेन मार्ग का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान अफसरों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता को ध्यान में रखने की हिदायत दी और दो टूक चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों को दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर और सिक्सलेन के निर्माण की भौतिक प्रगति का मूल्यांकन किया और इसके लेआउट मैप का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि काम को युद्धस्तर पर पूरा करें। साथ ही, मार्ग के दोनों तरफ के नालों को सही ढंग से बनाया जाए, ताकि किसी भी जलजमाव की समस्या ना उत्पन्न हो। अगर ऐसा होता है, तो उस पर जिम्मेदारी लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



सर्विस लेन पर बोले सीएम
सीएम योगी ने कहा कि इसे ध्यान में रखा जाए कि जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो। इसके लिए सर्विस लेन को तेजी से तैयार किया जाना चाहिए। साथ ही, नाले को कवर्ड करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि इसका इस्तेमाल फुटपाथ के रूप में किया जा सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। अगर कहीं कोई खामी मिलती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लोगों की सुनी समस्याएं
मुख्यमंत्री ने देवरिया बाईपास को जोड़ने वाले फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एक महिला की समस्या भी सुनी। उन्हें जमीन का तत्काल मुआवजा देने के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Also Read

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किया उद्घाटन, बोले- साहित्य की दृष्टि से विश्वविद्यालय समृद्ध

4 Oct 2024 04:14 PM

गोरखपुर डीडीयू में संगोष्ठी : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किया उद्घाटन, बोले- साहित्य की दृष्टि से विश्वविद्यालय समृद्ध

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने गोरखपुर विश्वविद्यालय की साहित्यिक समृद्धि की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय साहित्य के मामले में अत्यंत समृद्ध रहा है। और पढ़ें