advertisements
advertisements

बसपा ने खेला बड़ा दांव : भीम राजभर को बनाया सलेमपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार, रोचक हुआ मुकाबला

भीम राजभर को बनाया सलेमपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार, रोचक हुआ मुकाबला
UPT | भीम राजभर।

Apr 25, 2024 01:02

मऊ जनपद के कोपागंज ब्लॉक के मोहम्मदपुर बाबूपुर गांव के रहने वाले भीम राजभर एक अधिवक्ता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 1985 में वह राजनीति में आए। बसपा ने भीम राजभर को 2012 के विधानसभा चुनाव में मऊ सदर सीट से बाहुबली विधायक रहे मुख्तार अंसारी के खिलाफ अपना प्रत्याशी बनाया था।

Apr 25, 2024 01:02

Short Highlights
  • 12 दिन पहले बसपा ने भीम राजभर को आजमगढ़ जैसी चर्चित सीट से टिकट दिया था। अब उनकी सीट बदलकर सलेमपुर से प्रत्याशी बनाया
  • सलेमपुर संसदीय सीट पर भाजपा ने सांसद रविंद्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है। सपा ने पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी को बनाया है अपना प्रत्याशी 
Deoria News : बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को सलेमपुर लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार की देर शाम अपना उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने राजभर वोटों पर निशाना साधते हुए भीम राजभर को मैदान में उतार दिया। इनकी राजभर बिरादरी में अच्छी पकड़ मानी जाती है। 2009 के बाद से सलेमपुर सीट पर बसपा काबिज नहीं हो सकी है। 12 दिन पहले बसपा ने भीम राजभर को आजमगढ़ जैसी चर्चित सीट से टिकट दिया था। अब उनकी सीट बदलकर सलेमपुर से प्रत्याशी बनाया है।

मुख्तार अंसारी के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव
मऊ जनपद के कोपागंज ब्लॉक के मोहम्मदपुर बाबूपुर गांव के रहने वाले भीम राजभर एक अधिवक्ता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 1985 में वह राजनीति में आए। बसपा ने भीम राजभर को 2012 के विधानसभा चुनाव में मऊ सदर सीट से बाहुबली विधायक रहे मुख्तार अंसारी के खिलाफ अपना प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में उन्हें हार मिली थी। इसके बाद राजभर को आजमगढ़ मंडल का जोनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया। 2022 के विधान सभा के आम चुनाव में मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी के खिलाफ बसपा के सिंबल पर वह चुनाव लड़ चुके हैं। वर्तमान में भीम राजभर महाराष्ट्र बसपा के प्रभारी हैं। भीम राजभर 15 नवंबर 2020 से 2022 तक बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी मऊ सदर सीट से प्रत्याशी बनाया गया। 

सलेमपुर संसदीय सीट से इस समय प्रमुख दलों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। सलेमपुर संसदीय सीट पर भाजपा ने सांसद रविंद्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है। सपा ने पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी को अपना प्रत्याशी बनाया है।
 

Also Read

महराजगंज में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि- उत्तर प्रदेश में माफिया या तो जेल में हैं या मिट्टी में मिला दिए गए

20 May 2024 07:37 PM

महाराजगंज Maharajganj News : महराजगंज में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि- उत्तर प्रदेश में माफिया या तो जेल में हैं या मिट्टी में मिला दिए गए

महराजगंज में निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि गरीबों को सताने वाले माफिया जेल में हैं या मिट्टी में मिला दिए गए, निषाद समाज मोदी के… और पढ़ें