Deoria News : शहीद कैप्टन को मरणोपरांत मिला कीर्ति चक्र, राष्ट्रपति ने पत्नी-मां को सौंपा सम्मान...

शहीद कैप्टन को मरणोपरांत मिला कीर्ति चक्र, राष्ट्रपति ने पत्नी-मां को सौंपा सम्मान...
UPT | मरणोपरांत मिले कीर्ति चक्र सम्मान को राष्ट्रपति से प्राप्त करतीं शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी-मां।

Jul 06, 2024 09:50

यूपी के जनपद देवरिया के रहने वाले शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र राष्ट्रपति के हाथों दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी-मां को ये वीरता...

Jul 06, 2024 09:50

Deoria News : यूपी के जनपद देवरिया के रहने वाले शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र राष्ट्रपति के हाथों दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी-मां को ये वीरता पुरस्कार दिया है। बता दें कि कीर्ति चक्र शांति कालीन द्वितीय सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है, जो कैप्टन अंशुमान सिंह के नाम उनकी पत्नी-मां को मिला है। शहीद अंशुमान सिंह की पत्नी इंजीनियर सृष्टि सिंह पठानकोट की रहने वाली हैं। वह नोएडा में रहकर एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करती हैं। शहीद अंशुमान सिंह के लखनऊ वाले घर में उनके माता-पिता, भाई-बहन रहते हैं। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत में उनके दादा और चाचा रहते हैं।

राष्ट्रपति ने पत्नी और मां को सौंपा सम्मान
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जब कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी को कीर्ति चक्र दिया तो वहां बैठे हर किसी की आंख नम हो गईं। अंशुमान सिंह की पत्नी की हिम्मत और जज्बे को देख हर कोई शहीद की शहादत को याद करने लगा। शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह पंजाब रेजिमेंट की 26वीं बटालियन के आर्मी मेडिकल कोर के कैप्टन थे। सियाचिन में शहीद देवरिया के लाल को कीर्ति चक्र राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अंशुमान सिंह की पत्नी-मां को दिया। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने शहीद की पत्नी सृष्टि सिंह और उनकी मां को कीर्ति चक्र सौंपा। अंशुमान सिंह के अद्वितीय साहस को देखते हुए कीर्ति चक्र देने की घोषणा की गई थी।

राष्ट्रपति भवन ने दी जानकारी
राष्ट्रपति भवन की तरफ से सोशल मीडिया X पर लिखा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब रेजिमेंट की 26वीं बटालियन के आर्मी मेडिकल कोर के कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना, उन्होंने एक बड़ी आग की घटना में कई लोगों को बचाने के लिए असाधारण बहादुरी और संकल्प का प्रदर्शन किया। 

कई सैनिकों की बचाई थी जान
सियाचिन ग्लेशियर में 19 जुलाई 2023 को भारतीय सेना के कई टेंट में अचानक आग लग गई। जैसे ही रेजिमेंट मेडिकल ऑफिसर देवरिया निवासी कैप्टन अंशुमान सिंह ने जवानों को आग के बीच देखा, वह बंकर में घुस गए। इस दौरान कैप्टन अंशुमान सिंह ने 4 जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। मगर वह खुद ही अंदर फंस गए और झुलस गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अंशुमान सिंह की 5 महीने पहले 10 फरवरी को शादी हुई थी। कैप्टेन अंशुमन 15 दिन पहले ही सियाचिन गए थे। शहीद अंशुमान सिंह मूल रूप से देवरिया जिले लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत गांव के रहने वाले थे। शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरान्त कीर्ति चक्र मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने भी शहादत पर गर्व जताया है।

Also Read

महराजगंज में 1157 पूजा पंडालों में होगी मां दुर्गा की स्थापना, पुलिस ने बनाया सुरक्षा प्लान

6 Oct 2024 11:27 AM

महाराजगंज शारदीय नवरात्रि : महराजगंज में 1157 पूजा पंडालों में होगी मां दुर्गा की स्थापना, पुलिस ने बनाया सुरक्षा प्लान

जिले में 1157 पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पूजा पंडालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी तरह की समस्या से तुरंत निपटा जा सके। और पढ़ें