Deoria News : घर में सोए बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम 

घर में सोए बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम 
UPT | देवरिया पुलिस कार्यालय

Jun 22, 2024 01:28

देवरिया के जोत बनकट गांव में घर में सो रहे एक बुजुर्ग की अज्ञात हमलावारों ने गला काटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और...

Jun 22, 2024 01:28

Deoria News : देवरिया के जोत बनकट गांव में घर में सो रहे एक बुजुर्ग की अज्ञात हमलावारों ने गला काटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

गला रेतकर की गई हत्या
जानकारी के अनुसार, देवरिया के रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जोत बनकट गांव में 65 वर्षीय राजवंशी दुसाध पुत्र रामसुभग दुसाध अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया गया है कि प्रतिदिन की तरह खाना खाने के बाद वह अपनी पत्नी शरमी देवी के साथ सोने चले गए। वह चौकी पर सोए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी नीचे सोई थीं। गुरुवार देर रात कुछ कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर शरमी देवी की नींद खुल गई। उनकी नजर पति के बिस्तर पर पड़ी तो देखा कि उनके पति खून से लथपथ पड़े थे। शरमी देवी ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीण
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजवंशी की बहू नीरज देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज किया गया है।

Also Read

महराजगंज में 1157 पूजा पंडालों में होगी मां दुर्गा की स्थापना, पुलिस ने बनाया सुरक्षा प्लान

6 Oct 2024 11:27 AM

महाराजगंज शारदीय नवरात्रि : महराजगंज में 1157 पूजा पंडालों में होगी मां दुर्गा की स्थापना, पुलिस ने बनाया सुरक्षा प्लान

जिले में 1157 पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पूजा पंडालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी तरह की समस्या से तुरंत निपटा जा सके। और पढ़ें