advertisements
advertisements

देवरिया में केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना : बोले-कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण जनसंख्या नियंत्रण का कोई कानून नहीं बना

बोले-कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण जनसंख्या नियंत्रण का कोई कानून नहीं बना
UPT | डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया।

May 10, 2024 01:15

डिप्टी सीएम ने कहा कि आज आप सबके आशीर्वाद से अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बन गया। जब बहुमत मिला तो अनुच्छेद-370 की दीवार भी ढह गई। रामलला का मंदिर रामलीला मंदिर नहीं है बल्कि राज मंदिर है। उसमें सबका योगदान है।

May 10, 2024 01:15

Deoria News : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को देवरिया पहुंचे। वह यहां भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के नामांकन में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात में सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के समय अयोध्या, मथुरा और काशी के मंदिरों को बन जाना चाहिए था, लेकिन वोट बैंक की घिनौनी राजनीति के लिए कांग्रेस ने समस्या को बचाए रखा।

बहुमत मिला तो ढह गई अनुच्छेद-370 की दीवार
डिप्टी सीएम ने कहा कि आज आप सबके आशीर्वाद से अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बन गया। जब बहुमत मिला तो अनुच्छेद-370 की दीवार भी ढह गई। रामलला का मंदिर रामलीला मंदिर नहीं है बल्कि राज मंदिर है। उसमें सबका योगदान है। भारत के अंदर भारत मां को हथकड़ियों में जकड़ कर रखने का पाप कांग्रेस ने अनुच्छेद-370 लगाकर कश्मीर में किया। एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान इसके विरुद्ध संघर्ष करते हुए हमारे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान दिया। वह बलिदान व्यर्थ नहीं गया। उनका बलिदान सफल रहा 370 हट गया। अब एक काम बाकी है। इस बार 400 पार का नारा सुन विपक्षी पूछते हैं कि 400 का क्या करोगे। कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान में है क्या वहां तिरंगा नहीं फहराओगे। इसलिए 400 पार चाहिए।

कांग्रेस पर बोला हमला
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आपने भी पढ़ा होगा कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण जनसंख्या नियंत्रण का कोई कानून नहीं। 45 प्रतिशत मुसलमान बढ़ गए और साढ़े सात प्रतिशत हिंदू घट गए यह क्या है। इस देश में अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक के नाम पर राजनीति होती है। मैं आज देवरिया के मंच से यह कहना चाहता हूं कि अब देश को केंद्र में रखकर अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक का विषय नहीं आना चाहिए। हर जिले के अनुसार समीक्षा होनी चाहिए, जो जिस जिले में बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक हो। कई जगह तो हम हैं ही नहीं। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी आरोप लगा रहे हैं कि 400 सीट आई तो संविधान बदल देंगे। यह काम तो कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटकर किया है। 400 सीटों से अगर किसी को खतरा है तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राजनीति को खतरा है। इसलिए इस प्रकार दुष्प्रचार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की बात करती है।

देवरिया देवरहा बाबा की है धरती
डिप्टी सीएम ने कहा कि देवरिया देवरहा बाबा की धरती है। मैं विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता के नाते जानता हूं कि पूज्य अशोक सिंघल को देवरहा बाबा ने ही मंदिर उसी स्थान पर बनने का आशीर्वाद दिया था। मैं विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता होने के नाते घर-घर कैलेंडर बांटने जाता था। उसमें देवरहा बाबा का संदेश लिखा होता था। वह कैलेंडर जिन-जिन के घर गया होगा सबको याद होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस प्रत्याशी बताएं जब देश की संसद में खड़े होकर स्व. राजीव गांधी ने कहा था कि दिल्ली से हम एक रुपए भेजते हैं तो 15 पैसा पहुंचता है। पीएम मोदी ने 52 लाख जनधन खाता खुलवाकर लोगों के खाते में 34 करोड़ रुपया भेजा और 34 करोड़ रुपया पहुंचा। क्या भ्रष्ट कांग्रेसी सरकार होती तो यह संभव था। इनके दलाल पैसों को खा जाते। पीएम मोदी ने कहा है न खाऊंगा न खाने दूंगा। जो खाया है उससे वसूलकर देश की जनता को पाई पाई लौटाऊंगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सांसद और विधायक से ऊपर होता है। चुनाव वही लड़ता है। आपकी जिम्मेदारी है जैसे 14 और 19 में बड़ी जीत दिलाई थी उससे बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी को जिताकर भेजिए। जहां जरूरत होगी मैं फिर आऊंगा। शीर्ष नेतृत्व आएगा। हमें देवरिया और पूर्वांचल ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की सभी अस्सी सीटें चाहिए। आपको बताते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है जो सपा के बड़े बड़े गढ़ हुआ करते थे। भाजपा के कमल गढ़ बन चुके हैं। समाजवादी पार्टी चारों खाने चित्त है।

महराणा प्रताप की जयंती पर तलवार भेंट की
कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी अमेठी छोड़कर रायबरेली भाग गए। 2029 में वहां से भाग जाएंगे क्योंकि वहां से सांसद नहीं होने वाले। इसके पूर्व क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत ने कार्यकर्ताओं संग महाराणा प्रताप की जयंती पर डिप्टी सीएम को तलवार भेंटकर स्वागत किया। दिव्य मैरिज हॉल में आयोजित सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की और संचालन प्रमोद शाही ने किया। कार्यक्रम में निवर्तमान सांसद रमापति राम त्रिपाठी, रविंदर कुशवाहा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ग्राम्य विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, शलभ मणि त्रिपाठी, दीपक मिश्र शाका, सुरेंद्र चौरसिया, सभा कुंवर कुशवाहा, नीरज शाही, मनीष मल्ल, राजेश मिश्र, सोनू पाल तेज प्रभाकर तिवारी समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Also Read

महराजगंज में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि- उत्तर प्रदेश में माफिया या तो जेल में हैं या मिट्टी में मिला दिए गए

20 May 2024 07:37 PM

महाराजगंज Maharajganj News : महराजगंज में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि- उत्तर प्रदेश में माफिया या तो जेल में हैं या मिट्टी में मिला दिए गए

महराजगंज में निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि गरीबों को सताने वाले माफिया जेल में हैं या मिट्टी में मिला दिए गए, निषाद समाज मोदी के… और पढ़ें