मिशन शक्ति : हर ब्लॉक में 150 महिलाओं को दिए जा रहे आत्मनिर्भरता के मंत्र

हर ब्लॉक में 150 महिलाओं को दिए जा रहे आत्मनिर्भरता के मंत्र
UPT | प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

Feb 14, 2024 22:09

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वावलंबन सुरक्षा एवं सम्मान के लिए भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जाता है। हर ब्लॉक में डेढ़ सौ महिलाओं को  प्रशिक्षण दिया जाना है।  

Feb 14, 2024 22:09

Deoria News (बैकुंठ नाथ शुक्ल) : मिशन शक्ति योजना के तहत जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से पुरवा चौराहे पर आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ बुधवार को उपायुक्त उद्योग अतुल पांडेय ने किया।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वावलंबन सुरक्षा एवं सम्मान के लिए भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जाता है। हर ब्लॉक में डेढ़ सौ महिलाओं को  प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण जिसका स्लोगन है नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन। इसके अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबन, सेल्फ डिफेंस, अधिकार आदि के बारे में अलग-अलग विभागों से लोग आकर प्रशिक्षण देते हैं। छह दिवसीय प्रशिक्षण का समापन 19 फरवरी को होगा। इस दौरान वीणा हैंडीक्राफ्ट की डायरेक्टर आशा कुशवाहा, भगवान यादव, डॉ. विनीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
 

Also Read

स्टेडियम और ऑडिटोरियम निर्माण की   स्वीकृति

29 Sep 2024 05:17 PM