advertisements
advertisements

Kushinagar News : कटिया कनेक्शन से घरों में पहुंचा हाई वोल्टेज करंट, एक की मौत, जानें पूरा मामला... 

कटिया कनेक्शन से घरों में पहुंचा हाई वोल्टेज करंट, एक की मौत, जानें पूरा मामला... 
UPT | घरों में उतरे हाई वोल्टेज करंट से एक व्यक्ति की मौत।

May 06, 2024 12:09

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिले केनगरपालिका मुंडेरा रतनपट्टी मोहल्ले में रविवार की रात करीब 10 घरों में हाई वोल्टेज करंट उतर गया। कटिया कनेक्शन जोड़ने के दौरान...

May 06, 2024 12:09

Kushinagar News : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिले केनगरपालिका मुंडेरा रतनपट्टी मोहल्ले में रविवार की रात करीब 10 घरों में हाई वोल्टेज करंट उतर गया। कटिया कनेक्शन जोड़ने के दौरान हुए हादसे में 40 वर्षीय आरओ प्लांट संचालक की मौत हो गई। हाई वोल्टेज बिजली सप्लाई के चलते घरों में लगे विद्युत उपकरण जल गए। करंट दौड़ने से घबराए लोग घरों से बाहर आ गए। बिजली आपूर्ति बंद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। देर रात तक मोहल्ले में अफरा तफरी मची रही।

ये है पूरा मामला
कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले मुंडेरा रतनपट्टी के संतोष सिंह आरओ प्लांट चलाते थे। मोहल्ले वालों के मुताबिक, रविवार की रात वह प्लांट के पास से गुजरे हाइटेंशन तार में कटिया लगा रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। विद्युत तारों के आपस में टकराने से आसपास के लगभग 10 घरों में हाई वोल्टेज करंट उतर आया। इससे चार फ्रिज, दर्जनों पंखे और 50 एलईडी बल्ब फुंक गए। 

क्या कहते हैं अधिकारी
गंभीर रूप से झुलसे संतोष को स्वजन कसया सीएचसी ले गए। वहां हालत गम्भीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिशासी अभियंता राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कटिया लगाते समय करंट से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। एहतियात के तौर पर एक घंटे के लिए आपूर्ति बाधित की गई।
 

Also Read

महाराजगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय-सिंह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

19 May 2024 05:58 PM

महाराजगंज लोकसभा चुनाव : महाराजगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय-सिंह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और बाबा की चुटकी ली उन्होंने कहा कि महाराज जी की सरकार में लूट की खुली छूट है थाने तहसील बिक जा रहे हैं। और पढ़ें