advertisements
advertisements

Maharajganj News : करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, घर में मचा कोहराम

करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, घर में मचा कोहराम
UPT | परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

May 08, 2024 18:01

तेंदूअहिया गांव के निसई शर्मा का 40 वर्षीय पुत्र ज्ञानचंद शर्मा अपने घर में स्नान के लिए मोटर का तार बिजली बोर्ड में लगाकर स्नान करने के लिए चले गए। स्नान करके लौटे और बोर्ड से जैसे ही बिजली का तार निकालने का प्रयास किया उसी दौरान करंट की चपेट में आ गए।

May 08, 2024 18:01

Maharajganj News : जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तेंदूअहिया में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। परिजन घायल व्यक्ति को अचेतावस्था में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक तेंदूअहिया गांव के निसई शर्मा का 40 वर्षीय पुत्र ज्ञानचंद शर्मा अपने घर में स्नान के लिए मोटर का तार बिजली बोर्ड में लगाकर स्नान करने के लिए चले गए। स्नान करके लौटे और बोर्ड से जैसे ही बिजली का तार निकालने का प्रयास किया उसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही वह बुरी तरह से झुलस गएऔर अचेत होकर जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक ज्ञानचंद्र के चार बच्चे हैं, जिसमें दो बेटी और दो बेटा हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

Also Read

महाराजगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय-सिंह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

19 May 2024 05:58 PM

महाराजगंज लोकसभा चुनाव : महाराजगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय-सिंह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और बाबा की चुटकी ली उन्होंने कहा कि महाराज जी की सरकार में लूट की खुली छूट है थाने तहसील बिक जा रहे हैं। और पढ़ें