advertisements
advertisements

Maharajganj News : सात माह पहले लव मैरेज, अब मन में आया लालच, पढ़िये महिला के साथ क्या हुआ...

सात माह पहले लव मैरेज, अब मन में आया लालच, पढ़िये महिला के साथ क्या हुआ...
UPT | दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला।

May 06, 2024 11:39

खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है, जहां लव मैरेज के सात महीने में ही ससुराल वालों के बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसे घर से निकालने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर...

May 06, 2024 11:39

Maharajganj News : खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है, जहां लव मैरेज के सात महीने में ही ससुराल वालों के बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसे घर से निकालने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने पति और सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ये है पूरा मामला
सदर कोतवाली थाना के क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि बेटी और कोठीभार थाना क्षेत्र के दढ़ौली गांव के रहने वाले युवक के बीच में प्रेम संबंध हो गया था। दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली और बेटी उसके घर चली गई। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन, 28 अप्रैल की सुबह सात बजे उसके पति और सास ने उससे दहेज में एक लाख रुपये और मोटर साइकिल की मांग की। बेटी के मना करने पर पति और सास ने उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। 

जांच में जुटी पुलिस
ससुराल से निकाली जाने के बाद महिला किसी तरह से मायके पहुंची। उसके बाद युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

Also Read

महाराजगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय-सिंह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

19 May 2024 05:58 PM

महाराजगंज लोकसभा चुनाव : महाराजगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय-सिंह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और बाबा की चुटकी ली उन्होंने कहा कि महाराज जी की सरकार में लूट की खुली छूट है थाने तहसील बिक जा रहे हैं। और पढ़ें