Maharajganj News : मामा के घर पढ़ने आया था किशोर, अचानक हो गई मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

मामा के घर पढ़ने आया था किशोर, अचानक हो गई मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...
UPT | किशोर की मौत के बाद घर में छाया मातम।

Jul 08, 2024 13:34

खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है, जहां निचलौल नगर के पांडेय वार्ड में सोमवार की सुबह घर में पंखा लगाने के दौरान करंट लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी...

Jul 08, 2024 13:34

Maharajganj News : खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है, जहां निचलौल नगर के पांडेय वार्ड में सोमवार की सुबह घर में पंखा लगाने के दौरान करंट लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

यह है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटखौली निवासी 17 साल का अभिषेक निचलौल नगर के पांडेय वार्ड निवासी अपने मामा नाथू कसौधन के घर पढ़ने आया था। मौके पर रहे लोगों ने बताया कि इसी वर्ष एक निजी विद्यालय में कक्षा 12 में प्रवेश लिया था। आज करीब 11 बजे घर में लोहे का स्टैंड वाला पंखा लगा रहा था। इसी दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह झुलस गया। परिजनों ने किसी तरफ उसे करंट से छुड़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

तीन दिन पहले आया था मामा के घर 
मौके पर पहुंची मृतक की नानी और मामी का रो-रोकर बुरा हाल है। अभिषेक अपने माता पिता के तीन बच्चों में सबसे बड़ा था। वह पढ़ाई करने के लिए तीन दिन पहले ही मामा के घर आया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।

Also Read

महराजगंज में 1157 पूजा पंडालों में होगी मां दुर्गा की स्थापना, पुलिस ने बनाया सुरक्षा प्लान

6 Oct 2024 11:27 AM

महाराजगंज शारदीय नवरात्रि : महराजगंज में 1157 पूजा पंडालों में होगी मां दुर्गा की स्थापना, पुलिस ने बनाया सुरक्षा प्लान

जिले में 1157 पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पूजा पंडालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी तरह की समस्या से तुरंत निपटा जा सके। और पढ़ें