advertisements
advertisements

Maharajganj News : घुघली में लगातार चोरी हो रही बाइक, पुलिस पर उठ रहे सवाल...

घुघली में लगातार चोरी हो रही बाइक, पुलिस पर उठ रहे सवाल...
UPT | बाइक चोरी का सीसीटीवी फुटेज।

May 04, 2024 17:21

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में इन दिनों बाइक चोरों का आतंक है। ताजा मामला जिले के घुघली कस्बे की है। चोरी के ताबड़तोड़ वारदातों से लोगों में खौफ है। दो दिनों से लगातार दो मोटर साइकिल...

May 04, 2024 17:21

Maharajganj News : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में इन दिनों बाइक चोरों का आतंक है। ताजा मामला जिले के घुघली कस्बे की है। चोरी के ताबड़तोड़ वारदातों से लोगों में खौफ है। दो दिनों से लगातार दो मोटर साइकिल चोरी की घटना ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात रेलवे क्रॉसिंग के पास एक कपड़े की दुकान के सामने से दो बदमाशों ने एक बाइक चुरा ली। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दो बदमाश बेखौफ होकर बाइक चोरी कर निकल गए। चोरी की बढ़ती वारदात से पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। बीते गुरुवार को भी घुघली कस्बे के सुभाष चौक स्थित पुलिस पिकेट से बाइक चोरी की घटना सामने आई थी। 

पुलिस पिकेट के पास से उड़ाई बाइक
मनीष गुप्ता नाम का शख्स बाइक खड़ी कर दुकान में सामान लेने चला गया। जब लौटा तो बाइक न मिलने से उसके होश उड़ गए। दो दिनों में घुघली कस्बे से दो बाइक चोरी होने की घटना से लोगों में खौफ पैदा हो गया है। घुघली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Also Read

महाराजगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय-सिंह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

19 May 2024 05:58 PM

महाराजगंज लोकसभा चुनाव : महाराजगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय-सिंह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और बाबा की चुटकी ली उन्होंने कहा कि महाराज जी की सरकार में लूट की खुली छूट है थाने तहसील बिक जा रहे हैं। और पढ़ें