advertisements
advertisements

Maharajganj News : 'बूथ जीतो, चुनाव जीतो' वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने का बीजेपी ने बनाया नया प्लान!

'बूथ जीतो, चुनाव जीतो' वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने का बीजेपी ने बनाया नया प्लान!
UPT | पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

May 06, 2024 21:34

बूथ जीतो, चुनाव जीतो...', लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने का बीजेपी ने बनाया नया प्लान।

May 06, 2024 21:34

Maharajganj News : उत्तर प्रदेश में 80 सीटें जीतने का लक्ष्य तय करने वाली भारतीय जनता पार्टी बूथ मैनेजमेंट पर खासा ध्यान दें रही है। इस कार्य को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन जिले मे किसी न किसी बडे़ नेता का कार्यक्रम निश्चित कर रहा है। सोमवार को पनियरा विधान सभा के परतावल नगर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और महराजगंज नगर के एक मैरेज हाल में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंच कर कहा कि बूथ अध्यक्ष ही पार्टी का सेनापति और राजदूत है।

 बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी
इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अथवा बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं, बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है। वह कल का प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री है। इस चुनाव में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता खुद को किसी का गुलाम ना समझे वह अपने आप को नेता समझे और किसी व्यक्ति के लिए नहीं राष्ट्र के लिए देश हित में कार्य करें।

सपने को साकार करने के लिए हमें हर बूथ जितना होगा : स्वतंत्र देव सिंह
 स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर आज हमारा दल विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए हमें हर बूथ जितना होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।
 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जनता के सभी वर्गों के लिए काम किया है। वह काम आज लोगों को दिखाई देते हैं। इसी का नतीजा है कि आज पूरे देश में भाजपा की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता उनके कामों से लगातार बढ़ी है। आज देश के नागरिक समझते हैं कि सरकार देश की सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम है। आज देश की अर्थव्यवस्था को ताकत मिली है गांवों का कायाकल्प हुआ है। मोदी की गारंटी के कारण लोगों का जीवन बेहतर हुआ है। इसी के बलबूते पूरे देश में कमल का फूल खिलने वाला है।

मतदान करने की अपील
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बूथ अध्यक्षों को भाजपा की नीतियो और जनहित मे चल रही योजनाओ के सम्बन्ध में ग्रामीणो को बताकर अबकी बार 400 पार का नारा सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करने की बात कहीं। उन्होने कहा कि विकसित भारत का संकल्प बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ के सहयोग से ही पूरा हो सकता है। हमे न सिर्फ अपना बूथ जितना है, बल्की हर बूथ पर मत प्रतिशत भी बढाना है।

Also Read

महाराजगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय-सिंह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

19 May 2024 05:58 PM

महाराजगंज लोकसभा चुनाव : महाराजगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय-सिंह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और बाबा की चुटकी ली उन्होंने कहा कि महाराज जी की सरकार में लूट की खुली छूट है थाने तहसील बिक जा रहे हैं। और पढ़ें