advertisements
advertisements

Maharajganj News : महिला को घर में बंधकर बनाकर 5 लाख के जेवर और 15 हजार रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश

महिला को घर में बंधकर बनाकर 5 लाख के जेवर और 15 हजार रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश
UPT | पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।

May 06, 2024 17:58

शास्त्री नगर में रहने वाली महिला संगीता मिश्रा घर में अकेली थी। उनके पति राजेश मिश्रा सुबह 8 बजे दुकान चले गए थे।  उसी समय दो लोग घर में घुसे और महिला को पकड़ के गमछे से मुंह बांध दिया और महिला से कहा कि जितना भी पैसा, जेवर है सब हमको दे दो।

May 06, 2024 17:58

Maharajganj News : महाराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर में सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। जहां दो लोगों ने एक घर में घुसकर दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी होते ही नगर के लोगों ने डायल-112 पर फोन कर घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना व अपर पुलिस अधीक्षक अपर आतिश सिंह सहित सदर कोतवाल मौके पर पहुंच कर विभिन्न बिंदुओं के जांच पड़ताल में जुट गए।

जानकारी के मुताबिक शास्त्री नगर में रहने वाली महिला संगीता मिश्रा घर में अकेली थी। उनके पति राजेश मिश्रा सुबह 8 बजे दुकान चले गए थे।  उसी समय दो लोग घर में घुसे और महिला को पकड़ के गमछे से मुंह बांध दिया और महिला से कहा कि जितना भी पैसा, जेवर है सब हमको दे दो। महिला को डरा धमकाकर पांच लाख रुपये का जेवर और 15 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। उसके बाद महिला को घर में बंद कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी हुई तो तत्काल 112 डायल किया गया। इसके बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। 

Also Read

महाराजगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय-सिंह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

19 May 2024 05:58 PM

महाराजगंज लोकसभा चुनाव : महाराजगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय-सिंह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और बाबा की चुटकी ली उन्होंने कहा कि महाराज जी की सरकार में लूट की खुली छूट है थाने तहसील बिक जा रहे हैं। और पढ़ें