advertisements
advertisements

राहुल गांधी पर रवि किशन ने कसा तंज : कहा- 'स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ते तो मजा आता'

कहा- 'स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ते तो मजा आता'
UPT | बीजेपी सांसद रवि किशन

May 03, 2024 20:32

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से नामांकन के बाद बीजेपी सांसद रवि किशन ने तंज कसा। राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव नहीं लड़कर रायबरेली से मैदान में उतरे हैं...

May 03, 2024 20:32

Gorakhpur News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से नामांकन के बाद बीजेपी सांसद रवि किशन ने तंज कसा। राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव नहीं लड़कर रायबरेली से मैदान में उतरे हैं। अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं। अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल ने शुक्रवार को नामांकन किया है।

रवि किशन ने राहुल गांधी पर कसा तंज
गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से नामांकन पर कहा, 'मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। कल रात तक हम सभी अमेठी में प्रतिस्पर्धी चुनाव की उम्मीद में उत्साहित थे, लेकिन आपने खेल शुरू होने से पहले ही खत्म कर दिया। अगर आप स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ते तो मजा आता।'
'अमेठी से क्यों नहीं लड़ रहे हैं'
बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि यह तो उनके पूर्वजों की सीट है। रात को वह लोग काफी प्रसन्न थे कि अब मजा आएगा कि अब ऊंट पहाड़ के नीचे आएगा, लेकिन अब आप उन्होंने वह खेल ही बंद कर दिया है। वायनाड से सारे कार्यकर्ता जानना चाहते हैं कि वायनाड से भी लड़ रहे हैं। वे यूपी से क्यों नहीं लड़ रहे हैं, यूपी ने उन्हें सब कुछ दिया है। यूपी ने गांधी परिवार का नाम दिया है तो यह चीटिंग है। ये अच्छा नहीं हुआ, वे क्यों रायबरेली से लड़ रहे हैं अमेठी से क्यों नहीं लड़ रहे हैं।

'दीदी स्मृति ईरानी से डर गए'
बीजेपी सांसद ने कहा कि वह उनकी दीदी स्मृति ईरानी से डर गए, वह अमेठी से चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं। वह रायबरेली से चुनाव क्यों लड़ रहे हैं, वनसाइड मैच में मजा नहीं आएगा। बीजेपी नेता ने कहा कि यूपी ने आप लोगों को प्रधानमंत्री बनाया है और यूपी ने गांधी परिवार का नाम दिया है। यह तो चीटिंग है कि आप अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

Also Read

महाराजगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय-सिंह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

19 May 2024 05:58 PM

महाराजगंज लोकसभा चुनाव : महाराजगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय-सिंह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और बाबा की चुटकी ली उन्होंने कहा कि महाराज जी की सरकार में लूट की खुली छूट है थाने तहसील बिक जा रहे हैं। और पढ़ें