नेपाल में भीषण त्रासदी : भूस्खलन के चलते त्रिशूली नदी में गिरी दो बसें, 7 भारतीयों समेत 63 यात्री लापता

भूस्खलन के चलते त्रिशूली नदी में गिरी दो बसें, 7 भारतीयों समेत 63 यात्री लापता
UPT | भूस्खलन के चलते त्रिशूली नदी में गिरी दो बसें

Jul 12, 2024 14:52

खबर नेपाल से है जहां सुबह -सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां भारी बारिश के बीच शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक हाईवे पर लैंडस्लाइड के चलते 2 बसें त्रिशुली नदी में गिर गईं। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक, दोनों बसों में चालकों सहित कुल 65 लोग सवार थे।

Jul 12, 2024 14:52

Gorakhpur News : नेपाल के चितवन जिले में शुक्रवार की भोर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। मूसलाधार बारिश के बीच, नेपाल में मदन आश्रित राजमार्ग पर एक भयानक भूस्खलन के कारण दो यात्री बसें त्रिशुली नदी में जा गिरीं। इस हृदयविदारक दुर्घटना में लगभग 65 लोगों के जीवन संकट में पड़ गए। दोनों बसों में करीब 65 यात्री सवार थे। वे नदी में बह गए। इनमें से 7 भारतीय भी शामिल हैं। सिर्फ दो यात्री बच पाए।

हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ 
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 3:30 बजे हुई। दो बसें - एंजेल बस और गणपति डीलक्स - काठमांडू की ओर जा रही थीं जब अचानक भूस्खलन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। एंजेल बस में 24 यात्री थे, जबकि गणपति डीलक्स में 41 लोग सवार थे। हालांकि, गणपति डीलक्स के तीन यात्रियों ने अपनी सूझबूझ से बस से कूदकर अपनी जान बचा ली।
  बचाव अभियान जारी
चितवन के जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव ने मीडिया को बताया, "हम घटनास्थल पर हैं और बचाव अभियान पूरी तेजी से चल रहा है। लेकिन लगातार हो रही बारिश हमारे प्रयासों में बाधा डाल रही है।" उन्होंने यह भी बताया कि अब तक लगभग 63 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने जताया दुख
इस बीच, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में लिखा, "नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन के कारण दो बसों के नदी में बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की खबर से मैं अत्यंत दुखी हूं। देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हो रहे जान-माल के नुकसान से मैं व्यथित हूं।" उन्होंने गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Also Read

शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

19 Sep 2024 05:28 PM

गोरखपुर सनकी आशिक ने प्रेमिका की कार से रौंदकर की हत्या : शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

गोरखपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां गीड़ा पुलिस ने एक सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी प्रेमिका की कार से रौंदकर हत्या कर दी... और पढ़ें