Gorakhpur News : यूपी के मंत्री ने किया महोत्सव का शुभारंभ, कहा- हर कला को मंच देने की कोशिश

यूपी के मंत्री ने किया महोत्सव का शुभारंभ, कहा- हर कला को मंच देने की कोशिश
UPT | गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ करते उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह।

Jan 10, 2025 17:18

उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वल्लित कर गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यहां के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में गोरखपुर महोत्सव निरन्तर चल रहा है। इससे...

Jan 10, 2025 17:18

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वल्लित कर गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यहां के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में गोरखपुर महोत्सव निरन्तर चल रहा है। इससे गोरखपुर ही नहीं, आसपास के जनपदों का भी समाजिक समरसता, विरासत और यहां के उत्पाद महोत्सव में दिखेंगे। गोरखपुर गोरक्षपीठ की धरती है। यह महान संत कबीर की धरती है। इस भूमि को पूरा देश आदर्श के रूप में स्वीकारता है। 

सीएम योगी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा यूपी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरन्तर आगे बढ़ रहा है। हमारा उत्तर प्रदेश सनातन संस्कृति से जुड़कर निरन्तर आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश कभी दंगों का प्रदेश जाना जाता था, अपराधियों के लिए जाना जाता था। लेकिन, आज माफिया मुक्त व दंगा मुक्त उत्तर प्रदेश बन गया है। बहुत तेज गति से उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के सभी जिलों को हम सांस्कृतिक भाव से जोड़ने के लिए महोत्सव का आयोजन करवा रहे हैं, जिससे युवा शक्ति और नौजवानों को आगे आने का अवसर प्रदान हो सके। 

गोरखपुर महोत्सव में 250 से ज्यादा स्टॉल
दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन महाकुंभ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की धरती पर होने जा रहा है। सनातन संस्कृति को वैभव के साथ आगे ले जाने के लिए महाकुंभ में आने वाले एक-एक श्रद्धालु के लिए उत्तर प्रदेश का एक-एक नागरिक अतिथि देवों भव: की भावना से तैयार है। हमारा प्रयास है कि उत्तर प्रदेश एक अग्रणी राज्य स्थापित हो सके, यही हम सबका प्रयास है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर महोत्सव में 250 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। यहां पर लोकल कलाकारों को मौका दिया गया है। इसके साथ ही लोकल उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। यहां पर बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई है। यहां पर पुस्तक मेला भी लगाया गया है। प्रयास है कि हर कला को मंच दिया जा सके।

Also Read

23 जनवरी तक 8वीं तक स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किए आदेश

21 Jan 2025 07:44 PM

गोरखपुर शीतलहर को देखते हुए गोरखपुर में एक बार फिर स्कूल बंद : 23 जनवरी तक 8वीं तक स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किए आदेश

खबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से है, जहां एक बार फिर स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। लगातार बढ़ते शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी बच्चों को ठंड से... और पढ़ें