Jalaun News : जालौन में बाढ़ का खतरा टला, 20 गांवों में राहत के संकेत, यमुना का जलस्तर घट रहा

जालौन में बाढ़ का खतरा टला, 20 गांवों में राहत के संकेत, यमुना का जलस्तर घट रहा
UPT | जालौन में बाढ़ का खतरा टला

Sep 17, 2024 01:45

जालौन में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से प्रभावित 20 गांवों में अब राहत की खबर है। यमुना और पहूज नदियों का जलस्तर लगातार कम हो रहा है।

Sep 17, 2024 01:45

Jalaun News : जालौन में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से प्रभावित 20 गांवों में अब राहत की खबर है। यमुना और पहूज नदियों का जलस्तर लगातार कम हो रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा टल गया है। प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

8470 ग्रामीण बाढ़ से प्रभावित हुए थे
यमुना नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। कोंच, माधौगढ़ और कालपी तहसील के लगभग 8470 ग्रामीण बाढ़ से प्रभावित हुए थे।

शिविरों में ठहराने की व्यवस्था की
जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और राहत शिविरों में ठहराने की व्यवस्था की। कम्युनिटी किचन के माध्यम से भोजन और राहत सामग्री वितरित की जा रही है।

लोगों को हर संभव मदद प्रदान की जा रही है
अपर जिलाधिकारी जालौन, संजय कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य होने लगी है और सभी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान की जा रही है। 

Also Read

झांसी मेडिकल कॉलेज में आवागमन व्यवस्था में बदलाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

18 Sep 2024 08:50 AM

झांसी Jhansi News : झांसी मेडिकल कॉलेज में आवागमन व्यवस्था में बदलाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

झांसी मेडिकल कॉलेज में आवागमन व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने परिसर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई नए नियम लागू करने का फैसला लिया है। और पढ़ें