Jalaun News : जालौन में मूंगफली काटने के विवाद में जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल

जालौन में मूंगफली काटने के विवाद में जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल
UPT | पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों के लोग हुए घायल

Oct 07, 2024 16:44

कदौरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Oct 07, 2024 16:44

Jalaun News : जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में मूंगफली काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ये है पूरा मामला 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहां के रहने वाले लाली पुत्र रामस्वरूप और लल्लू पुत्र रामनाथ के बीच मूंगफली काटने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिवारों के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया  है
घायलों को इलाज के लिए कदौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर उरई रेफर कर दिया गया।

नशे में होने की वजह से हुई मारपीट
कदौरा थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि पैसे के लेनदेन और शराब के नशे में होने के कारण मारपीट हुई थी। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Also Read