advertisements
advertisements

एसटीएफ और पुलिस की बड़ी सफलता : 21 हजार किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, 50 हजार का इनामी सरगना गिरफ्तार

21 हजार किलो प्रतिबंधित मांस बरामद,  50 हजार का इनामी सरगना गिरफ्तार
UPT | 50 हजार का इनामी सरगना गिरफ्तार

Apr 25, 2024 14:00

प्रतिबंधित मांस को विदेशों में भेजने वाले 50 हज़ार के ईनामी आरोपी को एट पुलिस ने एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Apr 25, 2024 14:00

Short Highlights
  • मांस तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है
  • आरोपी पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है
  • पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है
Jalaun News : एसटीएफ और एट पुलिस ने मिलकर  बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एट पुलिस के साथ मिलकर एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी पर आरोप है कि वह विदेशों में भेजने के लिए प्रतिबंधित मांस की तस्करी करता था।

मांस को आगरा प्रयोगशाला भेजा गया
दरअसल 21 दिसंबर को एट थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पुलिस ने एक कंटेनर को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान, कंटेनर से 21 हजार किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। मांस को आगरा प्रयोगशाला भेजा गया, जहां इसकी पुष्टि हुई कि यह प्रतिबंधित है। पुलिस ने चालक सहित अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य सरगना फरार था।

50 हजार रुपये का इनाम घोषित था
पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और लखनऊ एसटीएफ और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को, पुलिस ने टोल प्लाजा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम मोहम्मद लईक है और वह पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी थाना क्षेत्र का निवासी है।

 
मांस को चेन्नई के रास्ते जहाज द्वारा वियतनाम भेजा जाता था
सीओ उमेश पांडेय ने बताया कि पूछताछ में मोहम्मद लईक ने कबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर प्रतिबंधित मांस को किशनगंज, बिहार से पैक करता था। फर्जी बिल्टी और अन्य दस्तावेजों का उपयोग करके, वे मांस को चेन्नई के रास्ते जहाज द्वारा वियतनाम, दुबई, कतर, ओमान, ईरान और अन्य देशों में भेजते थे। पुलिस ने मोहम्मद लईक को जेल भेज दिया है।

Also Read

शलाघाट में नदी का 'खतरनाक खेल', डूबने से बचाने के लिए जिलाधिकारी ने लगाया प्रतिबंध

19 May 2024 08:07 PM

जालौन Jalaun News : शलाघाट में नदी का 'खतरनाक खेल', डूबने से बचाने के लिए जिलाधिकारी ने लगाया प्रतिबंध

जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के शलाघाट पर खतरनाक और गहरे स्थानों पर स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देशानुसार, श्रद्धालु अब केवल सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान कर सकेंगे। इस फैसले का उद्देश्य हाल ही में हुई दुर्घटनाओं को रोकना और श्रद्धालुओ... और पढ़ें