Jhansi News : झांसी में विदेशी कंपनियों का जमावड़ा, 1 लाख 5 हजार करोड़ का होगा निवेश

झांसी में विदेशी कंपनियों का जमावड़ा, 1 लाख 5 हजार करोड़ का होगा निवेश
UPT | बीडा बनेगा देश का सबसे बड़ा औद्योगिक महानगर।

Jun 25, 2024 02:14

यह निवेश न केवल झांसी बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इससे क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा होगा।

Jun 25, 2024 02:14

Jhansi News : विदेशी कंपनियों ने झांसी में उद्योग स्थापित करने में दिलचस्पी दिखाई है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही इन कंपनियों ने एक लाख पांच हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की राशि निवेश करने का करार किया है। इनमें ऑटो पार्ट्स से लेकर हथियार बनाने वाली कंपनियां तक शामिल हैं।

चार गुना रेट पर खरीदी गई जमीन
बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (BIDA) को देश के सबसे बड़े औद्योगिक महानगर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए झांसी के 33 गांवों की जमीन किसानों से चार गुना अधिक सर्किल रेट पर खरीदी गई है। सिंगापुर की एक कंपनी को इस इंडस्ट्रियल सिटी को आकार देने की जिम्मेदारी दी गई है। पूरी जमीन बीघा के हिसाब से आने के बाद सिंगापुर की कंपनी मास्टर प्लान बनाएगी।

इन उद्योगों की होगी स्थापना
फूड प्रोसेसिंग, ऑटो पार्ट्स, सोलर पावर प्लांट, कागज निर्माण, टेक्सटाइल, कंप्यूटर और उसके पार्ट्स

नामी-गिरामी औद्योगिक घराने हैं शामिल
इन विदेशी कंपनियों में यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, साउथ कोरिया, कतर, डेनमार्क जैसे देशों की नेस्ले, ग्लैक्सो स्मिथ क्लाइन, मोडलेज जैसे नामी-गिरामी औद्योगिक घराने शामिल हैं। यह निवेश झांसी और बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और विकास को गति मिलेगी।
 

Also Read

हाईवे किनारे बिना अनुमति से बने भवनों पर सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति का नोटिस

5 Jul 2024 10:20 AM

झांसी Jhansi News : हाईवे किनारे बिना अनुमति से बने भवनों पर सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति का नोटिस

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाईवे किनारे बिना अनुमति से बने मकान, दुकान और ढाबों पर गंभीर कार्रवाई करने की तैयारी की है। सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति ने नई दिशा-निर्देश जारी की हैं, जिसका उद्देश्य हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं को कम करना है। और पढ़ें