advertisements
advertisements

बीडा मास्टर प्लान : 14 मई तक बढ़ी बिडिंग की तारीख, झांसी में बसेगा नया नोएडा

14 मई तक बढ़ी बिडिंग की तारीख, झांसी में बसेगा नया नोएडा
UPT | बीडा मास्टर प्लान।

Apr 30, 2024 01:09

झांसी के 33 गांवों में नोएडा की तर्ज पर 14,225 हेक्टेयर में औद्योगिक शहर बसाया जा रहा है। बीडा को विदेशी शहर की तरह विकसित किया जाना है। इस औद्योगिक शहर का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए बीडा प्रशासन बिड करा रहा है।

Apr 30, 2024 01:09

Short Highlights
  • 14 मई तक अधिक कंपनियां बीडा के लिए बिड डालेंगी
  • बीडा को विदेशी शहरों की तर्ज पर विकसित करने का सपना जल्द पूरा होगा
Jhansi News : बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए अब 14 मई तक कंपनियां बिड डाल सकेंगी। बीडा प्रशासन ने बिड डालने की समय सीमा 15 दिन के लिए बढ़ा दी है। यह दूसरा मौका है जब बिड डालने का समय बढ़ाया गया है।

विदेशी शहरों की तर्ज पर विकसित होगा बीडा
झांसी के 33 गांवों में नोएडा की तर्ज पर 14,225 हेक्टेयर में औद्योगिक शहर बसाया जा रहा है। बीडा को विदेशी शहर की तरह विकसित किया जाना है। इस औद्योगिक शहर का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए बीडा प्रशासन बिड करा रहा है। उसी कंपनी से बीडा का मास्टर प्लान तैयार कराया जाना है, जिसने पहले विदेश में किसी शहर की डिजाइन तैयार की हो।

पहली बार में कम प्रतिक्रिया
पहली बार बिड कराने पर एक कंपनी ने ही बिड डाली थी। पहली और दूसरी बार में बिड खोलने के लिए न्यूनतम तीन प्रस्ताव आने जरूरी हैं। ऐसे में बीडा प्रशासन ने तीन सप्ताह के लिए बिड की समय सीमा बढ़ा दी थी। सोमवार को इसकी अंतिम तारीख थी। अब बीडा प्रशासन ने दूसरी बार बिड की समय सीमा 15 दिनों के लिए बढ़ाई है।

प्री बिड बैठक में अच्छी प्रतिक्रिया
23 फरवरी को बीडा कार्यालय में प्री बिड बैठक हुई थी। इसमें 24 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। बीडा के अधिकारियों के समक्ष प्रतिनिधियों ने सुझाव भी दिए थे। सुझावों को शामिल करते हुए ही बीडा प्रशासन ने बिड निकाली है। इससे अधिक कंपनियों को बीडा के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के लिए बिड डालने का मौका मिलेगा। इससे बीडा को बेहतर मास्टर प्लान मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। इससे बीडा के विकास में तेजी आएगी।

Also Read

14 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों का दिन हुआ खराब, हसारी पावर हाउस में ट्रांसफार्मर में लगी आग, तेज आंधी से टूटे तार

20 May 2024 04:26 AM

झांसी Jhansi News : 14 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों का दिन हुआ खराब, हसारी पावर हाउस में ट्रांसफार्मर में लगी आग, तेज आंधी से टूटे तार

रविवार को झांसी में बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सुबह तेज आंधी और दोपहर में हंसारी पावर हाउस में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से शहर में 14 घंटे तक बिजली गुल रही। और पढ़ें