Jhansi News : बेटे की करतूत से पिता की मुसीबत, शादी में हर्ष फायरिंग, अब रद्द होगा लाइसेंस

बेटे की करतूत से पिता की मुसीबत, शादी में हर्ष फायरिंग, अब रद्द होगा लाइसेंस
सोशल मीडिया | दोस्त की शादी में दुनाली से हर्ष फायरिंग करता युवक।

Mar 15, 2024 11:12

दोस्त की शादी में हर्ष फायरिंग, लापरवाह युवक पर मुकदमा दर्ज। पुलिस ने वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई की। शस्त्र लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा।

Mar 15, 2024 11:12

Short Highlights
  • दोस्त की शादी में पिता की बंदूक से हर्ष फायरिंग।
  • लाइसेंसी दोनाली बंदूक का इस्तेमाल।
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।
Jhansi News : हाल ही में सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए, जिनमें दो युवक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इनमें से एक वीडियो की जांच की और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पिता के नाम पर है बंदूक का लाइसेंस
पहले वीडियो में एक युवक लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर डांस कर रहा है। वह एक बाउंड्री पर चढ़ जाता है और उसके बाद डांस करते हुए फायरिंग भी करता है। पुलिस ने जांच में पाया कि यह वीडियो सिमराहा का है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित हंसारी के दाऊनगर निवासी अंशु तिवारी अपने पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर अपने एक मित्र की शादी में सिमराहा आया था। यहां उसने बन्दूक के साथ डांस करते हुए हर्ष फायरिंग की। दूसरे वीडियो की अभी जांच की जा रही है।

हर्ष फायरिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि हर्ष फायरिंग गंभीर अपराध है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग न करें।

धारा-144 का उल्लंघन
यह घटना धारा-144 का भी उल्लंघन है, जो झांसी में लागू है। धारा-144 के तहत बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर हथियार ले जाना प्रतिबंधित है।

शस्त्र लाइसेंस रद्द
पुलिस ने बताया कि आरोपी का शस्त्र लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है। 

Also Read

पदक विजेताओं की अंतिम   सूची जारी, छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह

19 Sep 2024 01:02 PM

झांसी बुंदेलखंड विवि 29वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुटा : पदक विजेताओं की अंतिम सूची जारी, छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह

झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 29वें दीक्षांत समारोह के लिए पदक विजेताओं की सूची जारी कर दी है। निमरा खान को कुलाधिपति स्वर्ण पदक सहित तीन पदक मिलेंगे। छात्राओं ने कुल पदकों में से अधिकांश हासिल किए हैं। और पढ़ें