Jhansi News : महिला थाने के सामने युवक का शव पेड़ पर लटका, पुलिस जांच में जुटी

महिला थाने के सामने युवक का शव पेड़ पर लटका, पुलिस जांच में जुटी
सोशल मीडिया | महिला थाने के सामने युवक का शव पेड़ पर लटका

Sep 26, 2024 18:20

झांसी में महिला थाने के सामने एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बेंगलुरु से लौट रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sep 26, 2024 18:20

Jhansi News : झांसी में एक युवक ने महिला थाने के सामने गुलमोहर के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला 
मृतक की पहचान फतेहपुर जिले के जाफराबाद के शाहपुर निवासी सुमित कुमार पुत्र राजकुमार कुशवाहा के रूप में हुई है। सुमित बेंगलुरु में नौकरी करता था और ट्रेन से घर लौट रहा था। लेकिन वह घर न जाकर झांसी में उतर गया और महिला थाने के सामने फांसी लगा ली।



पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस के मुताबिक, सुमित का छोटा भाई दुबई में नौकरी करता है और उसके परिवार वालों से कम ही बात होती थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सुमित ने आत्महत्या क्यों की।

Also Read

बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों का आक्रोश

27 Sep 2024 03:27 PM

झांसी झांसी में जीएसटी चेकिंग का खूनी खेल : बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों का आक्रोश

झांसी में जीएसटी टीम की चेकिंग के दौरान एक भीषण हादसा हुआ। एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने जीएसटी टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। और पढ़ें