Auraiya News : ईवीएम मशीन पर वोट डालते हुए बनाया वीडियो, किया अभद्र इशारा, मुकदमा दर्ज

ईवीएम मशीन पर वोट डालते हुए बनाया वीडियो, किया अभद्र इशारा, मुकदमा दर्ज
UPT | सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह

May 13, 2024 15:09

इटावा लोकसभा के अंतर्गत दिबियापुर विधानसभा के अछल्दा कस्बा स्थित मतदान केंद्र आदर्श इंटर कॉलेज में मतदान के समय कुछ भाजपा नेता मोबाइल लेकर चले गए। एक वीडियो वायरल हुआ…

May 13, 2024 15:09

Auraiya News : इटावा लोकसभा के अछल्दा में आदर्श इंटर कॉलेज में मतदान के दिन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजवर्धन सिंह ने मतदान करते समय का वीडियो बनाया। मतदान के दौरान वीडियो बनाते समय अभद्र इशारे भी किए। वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
इटावा लोकसभा के अंतर्गत दिबियापुर विधानसभा के अछल्दा कस्बा स्थित मतदान केंद्र आदर्श इंटर कॉलेज में मतदान के समय कुछ भाजपा नेता मोबाइल लेकर चले गए। एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक युवक ईवीएम में मतदान करते समय साइकिल की बटन की ओर उंगली ले जाकर अभद्र इशारा करता है और उसके बाद कमल की बटन दबा देता है। यह वीडियो वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने जांच की तो जांच में पता चला की यह वीडियो अछल्दा भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजवर्धन सिंह का है। सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया की मामले की जांच कर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजवर्धन सिंह निवासी अछल्दा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मतदान के समय अन्य वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Also Read

सर्राफा व्यापारी के साथ 26 लाख रुपये की हुई टप्पेबाजी, आरोपी सीसीटीवी में हुए कैद

5 Jul 2024 05:28 PM

कानपुर नगर Kanpur News : सर्राफा व्यापारी के साथ 26 लाख रुपये की हुई टप्पेबाजी, आरोपी सीसीटीवी में हुए कैद

कानपुर जिले में टप्पेबाजों का गिरोह बराबर सक्रिय है। देर रात फिर एक सर्राफा व्यापारी टप्पेबाजों का शिकार बन गया। पीड़ित के अनुसार जेवर खरीदने के नाम पर झांसे में लिया और बदले में जो नकदी दी, उसमें गड्डी के … और पढ़ें