रेप पीड़िता ने थाने में खाया जहर : शादी का झांसा देकर सिपाही कर रहा था शारीरिक शोषण

शादी का झांसा देकर सिपाही कर रहा था शारीरिक शोषण
UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jul 11, 2024 12:46

औरैया में रेप पीड़िता ने थाने में जहर खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी सिपाही शादी का झांसा देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था। जब शादी का दबाव बनाया गया, तो उसने शादी से इंकार दिया।

Jul 11, 2024 12:46

Auraiya News: यूपी के औरैया से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तैनात एक सिपाही शादी का झांसा देकर युवती का तीन साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मंलवार को रेप पीड़िता ने थाने में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने पीड़िता को ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया है। युवती ने आरोपी सिपाही द्वारा पुड़िया दिए जाने की बात कही है।

औरैया में रहने वाली एक युवती ने बीते 4 जुलाई को मक्खनपुर थाने में हाथरस सादाबाद राजनगर हसनपुर निवासी पुष्पेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुष्पेंद्र यूपी पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। पीड़िता ने बताया कि पुष्पेंद्र से 2021 में फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद सिपाही ने कानपुर, आगरा, नोएडा के होटलों में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

सिपाही पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप
मंगलवार को पीड़िता मक्खनपुर थाने में पीड़िता मेडिकल कराने के लिए पहुंची थी। वहां पर उसकी मुलाकात आरोपी सिपाही पुष्पेंद्र से हो गई। इस दौरान दोनों के बीच झडप हो गई। पुष्पेंद्र ने पुड़िया में उसे जहरीला पदार्थ दे दिया, और उसे खाकर मर जाने के लिए कह दिया। इसी गुस्से में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

सिपाही निलंबित
इससे पहले पीड़िता ने बीते चार जुलाई को आरोपी सिपाही पुष्पेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। पीड़िता ने सीओ सिकोहाबाद पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से सिपाही भड़का हुआ था। मंगलवार को उसने पीड़िता के साथ गाली-गलौच किया था।
 

Also Read

सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें