बदलता उत्तर प्रदेश : 1500 करोड़ में तैयार हुआ डिफेंस कॉरिडोर, अब यूपी में बनेंगे हल्के एयरक्राफ्ट, तोप और AK- 47

1500 करोड़ में तैयार हुआ डिफेंस कॉरिडोर, अब यूपी में बनेंगे हल्के एयरक्राफ्ट, तोप और AK- 47
UPT | Defense Corridor

Mar 03, 2024 19:23

यूपी के कानपुर में अडानी डिफेंस ग्रुप का डिफेंस कॉरिडोर की पहली यूनिट बनकर तैयार हो गई है। 27 फरवरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस...

Mar 03, 2024 19:23

Kanpur News : यूपी के कानपुर में अडानी डिफेंस ग्रुप का डिफेंस कॉरिडोर की पहली यूनिट बनकर तैयार हो गई है। 27 फरवरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस फैक्ट्री में अडाणी ग्रुप ने 1500 करोड़ का निवेश किया है। इसमें हल्के एयरक्राफ्ट, तोप, AK-47, कार्बाइन, पिस्टल, ड्रोन और स्नाइपर राइफल जैसे 41 हथियार बनाए जाएंगे। इसमें इजराइल की तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस कॉरिडोर की सोमवार को प्रदर्शनी हुई है। 

आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम
अडानी डिफेंस ग्रुप का डिफेंस कॉरिडोर पूरे एशिया का सबसे बड़ा एम्यूनेशन कॉम्प्लेक्स है। अब यहां से पूरे विश्व में हथियारों और कारतूसों की सप्लाई की भी जाएगी। उद्घाटन के समय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने कहा कि 'देश की सुरक्षा के लिए दूसरे पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। ऑपरेशनल तैयारियों के लिए जरूरी है कि हथियार और गोला-बारूद उत्पादन में देश की क्षमता बढ़ाई जाए। भारत के पास हथियार और गोला-बारूद का बड़ा स्टॉक है। ये 175 किस्म के हैं। इनमें 134 प्रकार के हथियार-गोला बारूद का स्वदेशीकरण हो चुका है'।

भारतीय सेना का सभी हथियार बनेगा
अडाणी डिफेंस के चेयरमैन और सीईओ आशीष राजवंशी ने बताया कि भारतीय सेना के लिए जरूरत का सभी हथियार अडाणी ग्रुप बनाएगा। फर्स्ट फेज में स्माल वेपंस और कोरटेज बनाए जा रहे हैं। सेकेंड फेज में लार्ज और फिर थर्ड फेज में मिसाइल जैसे हैवी हथियार बनाए जाएंगे।

कम रेंज की मिसाइलों को होगा निर्माण
देश के प्रमुख निजी क्षेत्र के रक्षा निर्माता अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के आयुध और मिसाइलों के निर्माण के लिए दो मेगा प्लांट्स में मार्च से उत्पादन शुरू होने लगेगा। देश में निजी क्षेत्र में अपनी तरह का यह पहला अत्याधुनिक प्लांट्स रक्षा के क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता और तकनीकी प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।  डिफेंस कॉरिडोर में कम रेंज की मिसाइल, हल्के एयरक्राफ्ट, तोप, एके-47, कार्बाइन, स्नाइपर रायफल समेत 41 हथियार बनाए जाएंगे। इसमें इजरायल की तकनीकि का इस्तेमाल किया गया है। सोमवार दोपहर सीएम डिफेंस कॉरिडोर में बने हैलीपैड में उतरे। मुख्यमंत्री लगभग एक घंटे तक कॉरिडोर परिसर में मौजूद रहे।

Also Read

सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें