कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी जारी: वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस भी 8-8 घंटे लेट 

वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस भी 8-8 घंटे लेट 
Uttar pradesh times | वंदे भारत ट्रेन

Jan 27, 2024 20:37

र्दी में बढ़े कोहरे का कहर कम हो रहा है और न ही ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार देखने को मिल रहा है। शनिवार को भी वंदे भारत एक्सप्रेस समेत तीन दर्जन से अधिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे लेट रहीं।  

Jan 27, 2024 20:37

Kanpur News : सर्दी में बढ़े कोहरे का कहर कम हो रहा है और न ही ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार देखने को मिल रहा है। शनिवार को भी वंदे भारत एक्सप्रेस समेत तीन दर्जन से अधिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे लेट रहीं।  

घंटों की देरी से यात्री परेशान
कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर 22436 नई दिल्ली में वाराणसी वंदे भारत पौने 7 घंटे विलंब से आई। वहीं, 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस 5 घंटे, 22425 अयोध्या आनंद विहार वंदे भारत 8.51 घंटे, 12314 सियालदह राजधानी 9 घंटे 12302 हावड़ा राजधानी 8 घंटे की देर से पहुंचीं। 12452 श्रम शक्ति एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर कानपुर 10.25 घंटे देर से आई। वहीं, 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 6.8 घंटे, 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 5 घंटे,  14118 कालिंदी एक्सप्रेस 9 घंटे, 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 14:45 घंटे, 12562 स्वतंत्रता सेनानी 16 घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 16 घंटे, 12323 हावड़ा बाड़मेर 13 घंटे, 12274 हावड़ा दूरंतो 8.30 घंटे, 13483 फरक्का एक्सप्रेस 12 घंटे, 19038 अवध एक्सप्रेस 11 घंटे और 02569 दरभंगा नई दिल्ली क्लोज स्पेशल 16 घंटे लेट रहीं। ट्रेनों की देरी यात्री परेशान हैं। 

Also Read

7 अंतरराज्यीय साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने कैसे देते थे घटना को अंजाम

6 Oct 2024 11:36 PM

कानपुर नगर Kanpur News: 7 अंतरराज्यीय साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने कैसे देते थे घटना को अंजाम

कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन की पनकी पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है।पनकी पुलिस ने ठगी करने वाले गैंग का खुलासा किया है पुलिस ने सात अंतरराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया हैं। गिरोह के सदस्य नौकरी लगवाने के नाम पर व अन्य प्रलोभन देने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। और पढ़ें