मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि : अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, इंडिया गठबंधन बरकरार रहेगा, रतन टाटा के निधन पर जताया शोक

अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, इंडिया गठबंधन बरकरार रहेगा, रतन टाटा के निधन पर जताया शोक
UPT | नेताजी को श्रद्धांजलि देते अखिलेश यादव

Oct 10, 2024 17:46

इटावा में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर पारिवारिक सदस्यों नेश्रद्धांजलि अर्पित। अखिलेश यादव ने पिता को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहा।

Oct 10, 2024 17:46

Short Highlights
  • सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर परिवार ने दी श्रद्धांजलि।
  • अखिलेश यादव ने पुष्प अर्पित कर पिता को दी श्रद्धांजलि।
  • मुलायम परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
Etawah News: यूपी के इटावा में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि मनाई जा रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव परिवार के साथ अंत्याष्टि स्थल पर पहुंचकर नेताजी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यादव ने सपा और कांग्रस गठबंधन बरकरार रहने की बात कही। इस दौरान उन्होंने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि टाटा समूह ने देश की आर्थिक स्थिति के लिए बहुत बड़ा समर्थन दिया है। उन्होंने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने ने अपने लाभ के पैसों से लोगों का कल्याण किया है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने इस धरती पर संघर्ष किया है। इसी वजह से उनकों धरती पुत्र के नाम से पुकारा जाने लगा।

देश को समाजवाद से जोड़ा 
नेताजी ने देश को समाजवादी विचार धारा चलने का जो रास्ता दिखाया था, उसी पर हम समाजवादी लोग चल रहे हैं। समाजवादी मूल्यों से किस तरह से लोगों के जीवन में बदलाव लाया जा सके। जिन्हें जीवन में कभी सम्मान नहीं मिला, नेता जी ने उन्हें सम्मान दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया।



एकजुट दिखा परिवार 
नेताजी मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव साथ में मौजूद रहीं। पारिवारिक सदस्यों के आलावा नेताजी को सांसद, विधायक, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read

अनुभव साझा करते हुए बोले- अपनी 50 साल पुरानी मर्सिडीज में बिठाया...

10 Oct 2024 05:29 PM

कन्नौज योगी के मंत्री ने शेयर किया रतन टाटा का लेटर : अनुभव साझा करते हुए बोले- अपनी 50 साल पुरानी मर्सिडीज में बिठाया...

रतन टाटा का निधन बुधवार (9 अक्टूबर) की रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ, जिससे न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व के उद्योग जगत को एक बड़ा झटका लगा है... और पढ़ें