वन खण्डेश्वरी माता : मंदिर परिसर में मजार बनने पर प्रशासन में हड़कंप, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल हटवाई मजार

मंदिर परिसर में मजार बनने पर प्रशासन में हड़कंप, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल हटवाई मजार
UPT | हटाई गई मजार का स्थान

Oct 06, 2024 11:17

इटावा के वन खण्डेश्वरी चंदाई माता मंदिर परिसर में किसी ने मजार बना दी। इसकी भनक स्थानीय को हुई तो उनका गुस्सा भड़क गया। किसी ने इसकी शिकायत पोर्टल पर कर दी। इसके बाद प्रशासन ने इसे फौरन हटवाया।

Oct 06, 2024 11:17

Short Highlights
  • इटावा वन खण्डेश्वरी माता मंदिर परिसर में अचानक कहां से आई मजार।
  • स्थानीय लोगों ने किया मंदिर परिसर में मजार का विरोध।
  • किसी ने पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत, तो लखनऊ से आया एसडीएम के पास फोन।
  • एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से हटवाई मजार।
Etawah News: यूपी के इटावा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इटावा के वन खण्डेश्वरी चंदाई माता मंदिर परिसर में मजार बना दी गई। इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी, जब पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई तो प्रशासन में खलबली मच गई। फौरन लखनऊ से एसडीएम के पास फोन आ गया। एसडीएम तत्काल प्रभाव से पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजार को वहां से हटवाया। इसके साथ ही दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

इटावा में शनिवार सुबह किसी ने पोर्टल पर मंदिर परिसर में मजार बनने की शिकायत दर्ज करा दी। जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो गुस्सा भड़क गया। एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया मौके पर पहुंचे। मंदिर परिसर में मजार देखकर वह खुद हैरान रह गए। पुलिस ने घटना के संबंध में मंदिर के पुजारी और एक अन्य शख्स को हिरासत में लिया है।



मजार हटवाने की मांग 
पुलिस हिरासत में लिए गए मंदिर के पुजारी और एक अन्य शख्स से पूछताछ कर रही है। उसने पुलिस को हैरान करने वाली बात बताई, उसने कहा कि मुझ में देवी मां की छाया आ गई थी। लेकिन मंदिर में परिसर में मजार का निर्माण कराए जाने से स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ रहा था। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और मजार हटवाने की मांग की थी।

मजार को हटवाया गया 
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों को हिरासत में लिया गया है। नशे की हालात में उन्होंने शरारत की है। दोनों ने ईंट रखकर चादर चढ़ा दी थी। एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि इसकी शिकायत लखनऊ में की गई थी। परिसर से मजार को हटवा दिया गया है। इसके बाद वहां की स्थिति सामान्य है।

Also Read

भ्रष्टाचार का केंद्र बनी तहसीलें, एनकाउंटर के नाम पर पुलिस मार रही गोलियां

6 Oct 2024 11:02 AM

मैनपुरी डिंपल यादव बोली : भ्रष्टाचार का केंद्र बनी तहसीलें, एनकाउंटर के नाम पर पुलिस मार रही गोलियां

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी पर बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई। पुलिस एनकाउंटर के नाम पर सिर्फ लोगों को गोली मार रही है। और पढ़ें