कानपुर नगर: महिला शिक्षका को सगाई तोड़ना पड़ा भारी,जाने क्या है पूरा मामला

महिला शिक्षका को सगाई तोड़ना पड़ा भारी,जाने क्या है पूरा मामला
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Sep 26, 2024 14:11

कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला को सगाई तोड़ना भारी पड़ गया। सगाई टूटने से नाराज युवक ने महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट कर डाली।

Sep 26, 2024 14:11

Kanpur News: कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला को सगाई तोड़ना भारी पड़ गया। सगाई टूटने से नाराज युवक ने महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट कर डाली।महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो महिला ने इसका विरोध किया। इसके बाद महिला ने जब आरोपी से बातचीत की तो आरोपी गाली गलौज करने लगा वही महिला का यह भी आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट भी की है। जिसको लेकर महिला ने युवक के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।इसके बाद पुलिस ने महिला द्वारा दी गई तहरीरके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से हुई थी मुलाकात
जानकारी के मुताबिक थाना चकेरी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली महिला के मुताबिक उसका विवाह 2009 में हो चुका था, लेकिन पति से मतभेद के चलते उसने तलाक ले लिया था। वह अपनी बेटी के साथ रहकर प्राइवेट स्कूल में नौकरी करती है।महिला के अनुसार उन्होंने दूसरा विवाह करने के लिए मैट्रिमोनियल साइट पर आईडी बनाई थी। वर्ष 2020 में सोशल मीडिया के माध्यम से इटावा के अशोक नगर निवासी बृजेश तिवारी से संपर्क हुआ। बृजेश ने खुद को प्राइमरी स्कूल में शिक्षक बताते हुए अपनी शादी का प्रस्ताव रखा था।परिजनों की सहमति से उनकी सगाई हो गई ।आरोपी सगाई के बाद से ही महिला से शारीरिक संबंध के बनाने के लिए दबाव बनाने लगा इससे तंग आकर उन्होंने सगाई तोड़ दी।वहीं महिला ने आरोप लगाया की सगाई टूटने से नाराज बृजेश सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बदनाम करने लगा।विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पीड़िता ने परेशान होकर इसकी शिकायत चकेरी थाने में दर्ज कराई।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी
वही इस पूरे मामले पर चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि महिला द्वारा थाने पर तहरीर दी गई है।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी मामला सामने आएगा उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

एक्शन मोड में पुलिस, 96 लाख का कर्ज लेकर गेम में पैसे हारने वाले युवक के दावे की छानबीन

27 Sep 2024 12:18 PM

कानपुर नगर वायरल वीडियो पर कानपुर में जांच : एक्शन मोड में पुलिस, 96 लाख का कर्ज लेकर गेम में पैसे हारने वाले युवक के दावे की छानबीन

कानपुर के एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यह वीडियो किसी और का नहीं बल्कि उस शख्स का है जिसने कई लोगों से पैसे कर्ज में लेकर ऑनलाइन गेम में लगा दिए और पैसे हार गया। इसके बाद लोगों का पैसा मार कर वह कानपुर शहर छोड़ कर भाग गया था। और पढ़ें