Kanpur News : कोहरे ने चारों वंदे भारत की स्पीड पर लगाया ब्रेक

कोहरे ने चारों वंदे भारत की स्पीड पर लगाया ब्रेक
Uttar Pradesh Times | कोहरे ने वंदे भारत की स्पीड पर लगाया ब्रेक

Jan 07, 2024 11:47

कोहरा वंदेभारत सहित अन्य ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा है। जहां कोहरे के कारण कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन आने वाली चारों वंदेभारत एक्सप्रेस घंटों लेट हो रही हैं। ऐसा ही हाल राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों का भी रहा। स्टेशन पर यात्रियों को सर्द हवाओं के बीच ठिठुरते हुए अपनी ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।

Jan 07, 2024 11:47

Short Highlights
  • वीवीआईपी ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस भी घंटों की देरी से सेन्ट्रल स्टेशन पर पहुंची
  • स्टेशन पर सर्द हवाओं में ठिठुरते हुए यात्रियों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार
     
Kanpur News : कोहरा वंदेभारत सहित अन्य ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा है। जहां कोहरे के कारण कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन आने वाली चारों वंदेभारत एक्सप्रेस घंटों लेट हो रही हैं। ऐसा ही हाल राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों का भी रहा। स्टेशन पर यात्रियों को सर्द हवाओं के बीच ठिठुरते हुए अपनी ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। वहीं शताब्दी भी 56 मिनट की देर से सेन्ट्रल स्टेशन पहुंची। हालांकि अब धीरे-धीरे ट्रेनों की लेटलतीफी बीते दिनों के मुकाबले कुछ कम हुई है।

यह रहा ट्रेनों का शेड्यूल
बता दें कि शनिवार को 22416 नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत 2 घंटे 30 मिनट, 22415 वाराणसी से नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 2 घंटे 11 मिनट और 22436 नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत 1.33 घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल पर पहुंचीं। नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी 56 मिनट लेट, 82501 लखनऊ नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस 5 मिनट देरी से कानपुर सेंट्रल पर आई। जानकारी के अनुसार यह ट्रेन नई दिल्ली 2 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, 12314 सियालदह राजधानी 2 घंटे लेट, 12302 हावड़ा राजधानी पौने दो घंटे लेट, 20817 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी 5:30 घंटे, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 4 घंटे, 12436 जयनगर गरीब रथ 3:15 घंटे लेट रही। 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 4:15 घंटे, 02569 दरभंगा नई दिल्ली 4:45 घंटे और 12225 कैफियत एक्सप्रेस 2:15 घंटे देर से कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर आई।
 

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें