Kanpur News : गृहमंत्री अमित शाह कानपुर में करेंगे समीक्षा बैठक, पार्टी की गुटबाजी को करेंगे दूर

गृहमंत्री अमित शाह कानपुर में करेंगे समीक्षा बैठक, पार्टी की गुटबाजी को करेंगे दूर
UPT | गृहमंत्री अमित शाह

Apr 28, 2024 10:56

गृहमंत्री अमित शाह कानपुर—बुंदेलखंड और अवध की लोकसभा सीटों की समीक्षा करेंगे। 13 सीटों पर चौथे चरण में मतदान होना है। इसके साथ ही पार्टी के अंदर चल रहे आंतरिक कलह का निपटारा कराएंगे।

Apr 28, 2024 10:56

Kanpur News: गृ​हमंत्री अमित शाह रविवार को कानपुर आ रहे हैं। अमित शाह कानपुर—बुंदेलखंड और अवध की 13 लोकसभा सीटों को लेकर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही गृहमंत्री पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देंगे। कानपुर सीट पर चल रहे आंतरिक विवाद का निपटारा भी कराएंगे। आंतरिक कलह की वजह से जनता के ​बीच गलत संदेश जा रहा है। बैठक खत्म होने के बाद विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

गृहमंत्री अमित शाह इटावा प्रत्याशी डॉ रामशंकर कठेरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे कानपुर पहुंचेगे। कानपुर के होटल में समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें कानपुर—बुंदेलखंड की कानपुर, अकबरपुर, इटावा, फर्रूखाबाद, कन्नौज सीट के आलावा अवध की शाहजहांपुर, उन्नाव, खीरी, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, धौरहरा, बहराइच की सीटें शामिल हैं।

बैठक के बाद दिल्ली रवाना होंगे
गृहमंत्री अमित शाह की समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्लस्टर इंचार्ज, चुनाव संचालन समिति में लोकसभा प्रभारी, संयोजक, बूथ प्रबंधन और जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। अमित शाह एक—एक सीट पर चुनाव चर्चा करेंगे। इसके साथ ही पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देंगे। कानपुर—बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के मुताबिक गृहमंत्री विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

आंतरिक कलह को करेंगे दूर
कानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी के खिलाफ बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा ने मोर्चा खोल रखा था। उन्होंने रमेश अवस्थी के खिलाफ प्रधानमंत्री को चिठ्ठी भी ​लिखी थी। प्रकाश शर्मा का कहना था कि पैरासूट प्रत्याशी का कानपुर में कोई परिचय नहीं है। इसके के साथ कई अन्य टिकट के दावेदार भी रमेश अवस्थी के नाम को पचा नहीं पा रहे थे। इसके साथ ही अकबरपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले और बिठूर विधायक अभिजीत सांगा का भी विवाद चल रहा है। दरअसल सांगा भी अकबरपुर सीट से दावेदारी कर रहे थे। इस लिए विवाद की स्थिति बनी हुई थी। गृहमंत्री विवादों का निपटारा भी कराएंगे।
 

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें