advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव-2024 : सीएम योगी बोले-माफिया के घर फातिया पढ़ने जाते हैं, अकबरपुर का नाम लेने में संकोच होता है, राजूपाल के हत्यारों को मिट्टी में मिला दिया

सीएम योगी बोले-माफिया के घर फातिया पढ़ने जाते हैं, अकबरपुर का नाम लेने में संकोच होता है, राजूपाल के हत्यारों को मिट्टी में मिला दिया
UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

May 08, 2024 20:59

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अकबरपुर लोकसभा सीट में बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान इंडिया गठबंधन के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता माफियाओं के घर पर फातिया पढ़ने के लिए जाते हैं। 

May 08, 2024 20:59

Kanpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में जनसभा कर इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। कानपुर की अकबरपुर लोकसभा सीट से सपा ने राजाराम पाल को प्रत्याशी बनाया है। सीएम योगी ने राजूपाल की हत्या का मुद्दा उठाकर सियासी समीकरण को साधने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजू पाल के हत्यारों को मिट्टी में मिला दिया गया। इसके साथ ही विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि माफिया के घर पर फातिया पढ़ने के लिए जाते हैं। वहीं, अकबरपुर के नाम को भी बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि बार—बार अकबरपुर का नाम लेने में संकोच होता है। इसमें बदलाव की जरूरत है।

अकबरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पतारा कस्बे में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह मां कुष्मांडा की तपोभूमि है। तीन चरणों का चुनाव समाप्त हो गया है। चौथे चरण में आप को मतदान करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे ने ऐसा जादू किया है कि विपक्षी दलों के कुछ समझ में नहीं आ रहा है। अब भारत के खिलाफ साजिश रचने में लग गए हैं। जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, यही कारण है कि रामद्रोहियों का हमेशा पतन हुआ है।

धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देंगे
सीएम ने कहा कि कानपुर की धरती वैसे भी पौराणिक है। रानी लक्ष्मीबाई ने आजादी की लड़ाई का शंखनाद किया था। यहां के लोगों ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया है। सपा पार्टी ने बसपा के समर्थन से रंगनाथन की रिपोर्ट में पिछड़ी जाति के आरक्षण से 6 प्रतिशन काटा गया। धर्म के आधार पर देश का विभाजन नहीं होने देंगे। धार्मिक आधार पर हम मुसलमानों को आरक्षण नहीं दे सकते हैं। कांग्रेस ने देश में हमेशा विभाजन की राजनीति की है। आतंकवाद और नक्सलवाद को बढ़ावा दिया गया।

माफियाओं के घर फातिया पढ़ने जाते हैं
परम रामभक्त पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर सपा से कोई भी उनकी श्रद्धांजलि सभा में भी नहीं पहुंचा। राजू पाल की हत्या हुई तो इनके पास संवेदना के लिये शब्द नहीं थे। इंडिया गठबंधन स्वार्थी है। उमेश पाल के हत्यारों को मिट्टी में मिला दिया। माफियाओं के घर पर फातिया पढ़ने गये थे। इनकी संवेदना रामद्रोहियों के प्रति है। कानपुर में डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। यहां तमंचे बिकते थे, यहां अब तोपें बन रही हैं। कानपुर में बनी तोप जब देश की सीमा पर गरजेगी तो कानपुर के साथ देश का नाम रोशन होगा।

अकबरपुर का नाम लेने में संकोच होता है
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अकबरपुर एक तो नाम ऐसा है कि बार-बार नाम लेने में संकोच होता है। अकबरपुर का नाम बदलना है। यह नाम ही सही नहीं है, विरासत को बचाना है। आपका वोट इस नाम को ही बदल देगा। जो धूप और सड़क की ओर खड़े हैं। विकास और विरासत साथ-साथ चलेगा। योगी ने कहा कि जो गुलामी के निशान हैं, उनको समाप्त करेंगे। 

Also Read

डिप्टी नाजिर को सांड ने पटका, हुई मौत

20 May 2024 01:50 AM

कानपुर नगर कानपुर में आवारा जानवरों का आतंक : डिप्टी नाजिर को सांड ने पटका, हुई मौत

आवारा जानवरों के आतंक का रोजाना कोई न कोई शिकार हो जाता है लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई भी ठोस कदम नही उठाया जाता है। कानपुर में एक बार फिर से आवारा सांड ने एक 58 वर्षीय बुजुर्ग की जान ले ली। और पढ़ें