Kannauj News: कन्नौज में 11 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, मां-बेटे दोनों सुरक्षित, कम उम्र देख मेडिकल स्टाफ भी हैरान

कन्नौज में 11 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, मां-बेटे दोनों सुरक्षित, कम उम्र देख मेडिकल स्टाफ भी हैरान
UPT | सांकेतिक तश्वीर

Oct 26, 2024 16:24

कन्नौज में 11 साल दो महीने की लड़की जब प्रसव कराने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंची, तो उसे देखकर मेडिकल स्टाफ हैरान रह गया। लड़की ने बेटे को जन्म दिया, प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वास्थ्य हैं। लड़की का पड़ोसी से प्रेम प्रसंग था, युवक ने शारीरिक संबंध बनाए थे।

Oct 26, 2024 16:24

Short Highlights
  • नाबालिग से पड़ोसी युवक ने बनाए थे शारीरिक संबंध।
  • स्कूल की टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) के हिसाब 11 साल दो महीने 09 दिन की है पीड़िता।
  • पुलिस ने पड़ोसी युवक को अरेस्ट कर भेजा जेल।
Kannauj News: यूपी के कन्नौज से एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। राजकीय महिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य कर्मी उस वक्त हैरान रह गए जब 11 साल 2 महीने की लड़की परिजनों के साथ प्रसव कराने पहुंची। मेडिकल स्टाफ ने सुरक्षित प्रसव कराने के बाद बच्चे को उसकी मां के साथ घर भेज दिया। दरअसल यह मामला प्रेम प्रसंग था। आरोपी युवक जेल में है।

छिबरामऊ थाना क्षेत्र निवासी महिला गुरुवार रात 9 बजे बेटी को लेकर प्रसव कराने के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय लेकर पहुंची थी। कम उम्र की गर्भवती को देखकर मेडिकल स्टाफ हैरत में पड़ गया। मेडिकल जांच के बाद गुरुवार रात उसका प्रसव कराया गया। कम उम्र की अविवाहित मां की गोद में किलकारी मारते बेटे को देखने के लिए वार्ड में भर्ती और महिलाएं भी पहुंच गईं।

टीसी के हिसाब से उम्र कम है 
सुबह होते ही अस्पताल के आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बन गया। दोपहर बाद हालत में सुधार होने पर जच्चा-बच्चा को घर भेज दिया गया। नाबालिग 7वीं क्लास तक पढ़ी है। आधार कार्ड के अलावा 19 अक्टूबर को विद्यालय से जारी ट्रांसफर सर्टिफिकेट के हिसाब से उसकी उम्र 11 साल दो माह और नौ दिन है। दरअसल नाबालिग लड़की पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पुलिस ने भेजा जेल 
पड़ोसी युवक ने नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए थे। लड़की की मां ने बताया कि वह 8 अक्टूबर को कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करने गई थी। पड़ोसी रवि यादव अपनी मां और दोस्त की मदद से बहला फुसलाकर ले गया था। नाबालिग की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके चार दिन बाद पुलिस ने फर्रुखाबाद चौराहे से दोनों को बरामद कर लिया था। पुलिस ने प्रेमी को जेल भेजा था, और नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।

Also Read

दबंगों द्वारा दी जा रही गाली का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, विरोध करने पर दबंगो ने युवक के साथ किया ऐसा काम.....

26 Oct 2024 05:44 PM

कानपुर नगर Kanpur News: दबंगों द्वारा दी जा रही गाली का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, विरोध करने पर दबंगो ने युवक के साथ किया ऐसा काम.....

कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवक को दबंगों द्वारा दी जा रही गली का विरोध करना भारी पड़ गया।गाली का विरोध करने पर दबंगो ने युवक के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।वही पीड़ित ने पुलिस ने पुलिस कमिश्नर कार्यलय पहुचकर दबंगो के खिल... और पढ़ें