Kannauj Rape Case : दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह के भाई पर 25 हजार का इनाम घोषित, पीड़िता की बुआ को दिया था 10 लाख का लालच

दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह के भाई पर 25 हजार का इनाम घोषित, पीड़िता की बुआ को दिया था 10 लाख का लालच
UPT | नवाब सिंह

Aug 30, 2024 03:33

कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह के भाई नीलू सिंह पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। नीलू सिंह को आपराधिक साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाया है। वहीं, नवाब सिंह दुष्कर्म मामले में जेल में हैं।

Aug 30, 2024 03:33

Kannauj News : यूपी के कन्नौज से पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नवाब सिंह के करीबियों पर भी शिकंजा कसता हुआ नजर आ रहा है। नवाब​ सिंह के छोटे भाई नीलू सिंह पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। नीलू ​सिंह को पुलिस ने आपराधिक साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाया है।

दुष्कर्म पीड़िता की बुआ ने नवाब सिंह के भाई नीलू सिंह पर 10 लाख रुपए का लालच देने का आरोप लगाया था। नीलू सिंह ने रेप पीड़िता की बुआ से कहा था कि भतीजी का मेडिकल कराने से मना कर दो। इसके बदले मुंह मांगी रकम देने की बात कही थी। जिसमें दस लाख में सौदा तय हुआ था।

परिचित के खाते में डलवाए थे पैसे
रेप पीड़िता की बुआ ने को पुलिस ने 21 अगस्त को अरेस्ट किया था। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि अपने परिचित के खाते में 4 लाख डलवाए थे। पुलिस ने जब उस खाते की जांच की, तो खाते में पैसे जाने की बात सही पाई गई। इसी आधार पर पुलिस ने नीलू सिंह को मुकदमें में शामिल किया है। बुआ की गिरफ्तारी के बाद से नीलू सिंह फरार चल रहा है।

क्या था मामला
बीते 11 अगस्त की रात बुूआ अपनी नाबालिग भतीजी को लेकर नवाब सिंह के डिग्री कॉलेज गई थी। नाबालिग ने पुलिस को डॉयल 112 पर छेड़छाड़ की सूचना दी थी। पुलिस ने नवाब सिंह को उसके कॉलेज से अरेस्ट किया था। मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता ने दुष्कर्म की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने नवाब सिंह पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई थी। 

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें