कन्नौज रेप केस : आज कोर्ट में सुनवाई, बचाव पक्ष पॉक्सो-दुष्कर्म की धाराओं में जमानत याचिका कर सकता है दाखिल

आज कोर्ट में सुनवाई, बचाव पक्ष पॉक्सो-दुष्कर्म की धाराओं में जमानत याचिका कर सकता है दाखिल
UPT | नवाब सिंह

Aug 22, 2024 01:37

पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेप केस में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई होनी है। नवाब सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बचाव पक्ष के वकील पॉक्सो-दुष्कर्म की धाराओं में कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल कर सकते हैं।

Aug 22, 2024 01:37

Kannauj News : कन्नौज से पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह पर कानूनी शिकांजा कसता जा रहा है। बुधवार को कन्नौज रेप कांड में पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई होगी। नवाब सिंह पर रेप की धारा बढ़ने के बाद यह कोर्ट में पहली सुनवाई होगी। जानकार यह भी मान रहे हैं कि बचाव पक्ष के वकील दुष्कर्म की धाराओं में जमानत याचिका दाखिल कर सकता है। सुनवाई के दौरान पुलिस ने कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।

दुष्कर्म पीड़िता ने पहले नवाब सिंह पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन पीड़िता के कोर्ट में दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने बाद में दुष्कर्म की धारा (65) 1 बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट बढ़ा दी गई थी। इसके साथ ही पीड़िता की बुआ को भी मुकदमें में नामित करते हुए 16/17 पॉक्सो एक्ट को भी शामिल किया गया है। यह धारा आपराधिक षडयंत्रों के लिए लगाई जाती है।

शासकीय अधिवक्ता अभियोजन पक्ष ने बताया कि अब संसोधित धाराओं में नवाब सिंह और आरोपी महिला पर ट्रायल शुरू होगा। वहीं, बचाव पक्ष के अधिवक्ता का कहना है कि हम कोर्ट के समक्ष पुलिस कार्यशैली और उसकी टाइमिंग पर भी सवाल उठाएंगे। इसके साथ ही इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि नवाब को कोर्ट लाकर पेशी कराई जाएगी। 

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें