यूपी में सपा मुखिया अखिलेश यादव का डंका बज रहा है। यूपी में 37 सीटें जीतकर बीजेपी को बैकफुट पर धकेल दिया है। कन्नौज पहुंचकर उन्होंने जीत का सर्टिफिकेट लिया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
SP Victory: सपा मुखिया अखिलेश यादव को डीएम ने दिया जीत का सर्टिफिकेट, बोले केंद्र में इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार
![सपा मुखिया अखिलेश यादव को डीएम ने दिया जीत का सर्टिफिकेट, बोले केंद्र में इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार](https://image.uttarpradeshtimes.com/1717578574180-593.jpg)
Jun 05, 2024 14:40
Jun 05, 2024 14:40
कन्नौज लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक को 1,70,922 वोटों से पटकनी दी है। अखिलेश यादव को 6,42,292 वोट मिले हैं। बीजेपी के सुब्रत पाठक को 4,71,370 वोट मिले हैं। सुब्रत पाठक ने लोकसभा चुनाव 2019 में डिंपल यादव को हराकर जीत दर्ज की थी। कन्नौज की जनता में सुब्रत पाठक के खिलाफ नाराजगी भी थी। जिसका खामियाजा उन्हें लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ा है।
कन्नौज में सपा मुखिया अखिलेश यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया है। यूपी में अखिलेश का पीडीए फार्मूला को बीजेपी समझ नहीं पाई। पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के फार्मूले का जादू ऐसा चला कि बीजेपी बैकफुट चली गई। सैफई परिवार के भी पांचों सदस्यों ने शानदार जीत दर्ज की है।
Also Read
![डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शव वाहन से ढोई जा रहीं दवाईयां, पीछे के गेट से होती है एंट्री डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शव वाहन से ढोई जा रहीं दवाईयां, पीछे के गेट से होती है एंट्री](https://image.uttarpradeshtimes.com/1-orig-2024-07-08t163921906-9527.jpeg)
8 Jul 2024 04:54 PM
फर्रूखाबाद लोहिया जिला अस्पताल में स्टोर की जाने वाली दवाओं को शव वाहन से ढ़ोया जा रहा है। कर्मचारी अस्पताल के पीछे पीकू वार्ड के पास वाहन को लगाकर दवा उतारते हैं। जिसकी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। और पढ़ें